Move to Jagran APP

राजकमल में आर्ट ऑफ लिविंग ने किया रुद्राभिषेक

धनबाद : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रविवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 08:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 08:55 PM (IST)
राजकमल में आर्ट ऑफ लिविंग ने किया रुद्राभिषेक

धनबाद : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रविवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी अद्वैतानंद ने रुद्राभिषेक कराया। स्वामी जी के साथ आए वेदाचार्य धर्मेंद पांडेय व आदर्श तिवारी ने पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, मधु, घी, चंदन व दही के साथ रुद्राभिषेक किया गया, फिर बेल पत्र एवं कई प्रकार के फूलों के सजाया गया। पूजा के बाद आरती की गई। इस दौरान संगीतकार राजेश टंडन ने भजन प्रस्तुत किया। स्वामी अद्वैतानंद ने बताया कि झारखंड में शाति, समृद्धि व आनंद के लिए पूजा की जा रही है। रुद्रा का अर्थ शिव होता है। शिव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक तत्व है। श्रावण मास में रुद्राभिषेक से अलग प्रभाव पड़ता है। सावन में शिव स्तुति का अलग महत्व है। मौके पर विजय दत्ता, मुकुर ठक्कर, सोनाली सिंह, विनोद तुलस्यान, सुष्मिता नाग, अनुप्रिया गुप्ता, अजय मुखर्जी, ऋत्विक दुदानी, मयंक सिंह, राजेश टंडन आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.