Move to Jagran APP

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर झाविमो ने घेरा थाना

झरिया/जामाडोबा/धनसार : भागा चार नंबर में रहनेवाले झाविमो नेता रूपेश पासवान (28) पर शुक्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM (IST)
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर झाविमो ने घेरा थाना
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर झाविमो ने घेरा थाना

झरिया/जामाडोबा/धनसार : भागा चार नंबर में रहनेवाले झाविमो नेता रूपेश पासवान (28) पर शुक्रवार की रात लोदना ग्राउंड के पास फाय¨रग कर जानलेवा हमला किया गया था। फाय¨रग की गोली लगने से रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। शनिवार को झाविमो, भीम आर्मी और कांग्रेस के लोगों ने फाय¨रग करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झरिया थाने का घेराव किया। थाना का गेट बंद होने के कारण लोग गेट के सामने ही धरना पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झाविमो के केंद्रीय सदस्य योगेंद्र यादव, झाविछामो के जिलाध्यक्ष रंजीत ¨सह व प्रदेश कांग्रेस के शमशेर आलम ने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस अपराधियों को सहयोग कर रही है। रूपेश पर जानलेवा हमला किया गया है। वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। रूपेश जीवन-मौत से जूझ रहा है। वहीं कुछ लोग इसे धाíमक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को हमलावरों के नाम बताये जाने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। ¨सदरी के डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी व झरिया के थाना प्रभारी उपेंद्र नाथ राय ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि धैर्य रखे दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। तब लोग शांत हुए। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर मुनीलाल राम, वीरेंद्र गुप्ता, मुन्द्रिका पासवान, रूदल पासवान, राकेश कुमार ¨सह, विनोद पासवान, कासिम अंसारी, मुन्ना खान, शहनवाज आलम, नसरुद्दीन अंसारी, पप्पू तूरी आदि थे।

loksabha election banner

..

बजरंग दल के नेता पर मामला दर्ज :

जख्मी झाविमो नेता रुपेश पासवान के बयान पर पुलिस ने बजरंग दल के नेता डीशु रवानी, अजय यादव, रोहित रवानी व छोटू के खिलाफ झरिया थाना में मामला दर्ज किया है। जख्मी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि रात में भीम आर्मी के कार्यक्रम पर चर्चा कर रूदल पासवान से मिलकर लौट रहे थे। तभी चेक पोस्ट के पास आरोपितों ने जान मारने कि नीयत से जानलेवा हमला किया। रोहित ने दो गोली चलाई। एक मेरे कंधे के ऊपर से पार हो गया। दूसरी मेरी बांह में लगी। बयान पर झरिया पुलिस ने कांड संख्या 152/18 धारा 307, 34 भादवि, 27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापामारी की। सभी फरार हैं।

..

बजरंग दल के लोगों को फंसाया जा रहा :

विश्व ¨हदू परिष के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मामले में कहा कि बजरंग दल के नेताओं को फंसाया जा रहा है। पुलिस को मामले की गंभीरता से छानबीन कर ही आगे की कार्रवाई करनी चाहिए। दो पक्षों की आपसी छोटी रंजिश में तीसरा पक्ष मौके का फायदा उठाने के लिए बड़ी घटना को अंजाम न दे दें। इसलिए पुलिस को मामले की गहनता से छानबीन करनी चाहिए। निर्दोष नहीं फंसे यह कानून भी कहता है। पुलिस छानबीन कर सही मुजरिम को जरुर सजा दें।

..

झाविमो कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले पुलिस है चुप :

झाविमो के रूपेश पासवान पर फाय¨रग के बाद शुक्रवार को बनियाहीर में झाविमो के पदाधिकारियों की बैठक झाविछामो के जिला अध्यक्ष रंजीत ¨सह के आवासीय कार्यालय में हुई। झाविमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता सरोज ¨सह ने जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये। कहा कि झाविमो कार्यकर्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। पुलिस आरापितों को बचाने में लगी रहती है। इससे झाविमो के लोगों में रोष है। रूपेश पर फाय¨रग करनेवालों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं की है। कुछ दिन पहले भी रूपेश के साथ घटना घटी थी। भौंरा के आदिल यादव के परिजनों के साथ भी मारपीट हुई। रंजीत ¨सह ने कहा कि रूपेश पर जानलेवा हमला के लिए पुलिस पूरी तरह से दोषी है। छात्रों का झुकाव झाविमो की ओर बढ़ा है। इससे सरकार घबड़ा गयी है। कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। केंद्रीय सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि रूपेश के हमलावरों की पृष्ठभूमि की जांच होनी चाहिए। राकेश कुमार ¨सह, मो. कासिम, विनोद पासवान, विनोद यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.