Move to Jagran APP

तीन केंद्रों पर जमा होंगी स्नातक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

जागरण संवाददाता धनबाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर चार का शैक्षणिक सत्र 2018-21 की चल रही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए तीन केंद्र निर्धारित किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 03:22 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 03:22 AM (IST)
तीन केंद्रों पर जमा होंगी स्नातक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
तीन केंद्रों पर जमा होंगी स्नातक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

जागरण संवाददाता, धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर चार का शैक्षणिक सत्र 2018-21 की चल रही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए तीन केंद्र निर्धारित किया है। तिथिवार उत्तर पुस्तिकाएं इन निर्धारित केंद्रों पर सभी कॉलेजों को जमा करना है।

loksabha election banner

उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए बीएस सिटी कॉलेज बोकारो, केबी कॉलेज बेरमो और आरएस मोर कॉलेज गोविदपुर निर्धारित किया गया है। बीएस सिटी कॉलेज बोकारो और आरएस मोर कॉलेज गोविदपुर में आसपास के साथ-साथ कॉलेजों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया जाएगा, जबकि केबी कॉलेज बेरमो में पांच कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होंगी। धनबाद शहर के कॉलेजों की उत्तर पुस्तिकाएं सीधे तौर पर विश्वविद्यालय को जाएंगी। इन केंद्रों पर 22 से 25 जनवरी, 27 से 30 जनवरी, एक से तीन फरवरी और चार से आठ फरवरी को होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं क्रमश: 27 जनवरी, एक, चार और नौ फरवरी को विश्वविद्यालय में जमा किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने का कार्य सुबह 11 से लेकर शाम छह बजे तक किया जाएगा। बीबीएमकेयू के प्रो. वीसी अस्पताल में भर्ती

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रो. वीसी डॉ. अनिल कुमार महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज अशर्फी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. महतो शुक्रवार की सुबह अपने बाथरूम में गिरने के कारण घायल हो गए थे। अस्पताल में भर्ती डॉ. महतो को देखने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर सत्यजीत कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रो. वीसी डॉ. महतो अहले सुबह स्वास्थ्य के लिए बाथरूम में गए हुए थे, जहां वहां पैर फिसलने के कारण वे गिर पड़े, इससे उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। हालांकि कुछ दिनों तक उन्हें अस्पताल में रहना होगा। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने प्रो. वीसी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.