Move to Jagran APP

Jharkhand : नक्सल अभियान में लगे पुलिस अधिकारियों-जवानों को 45 लाख का बीमा, चोटिल होने पर 15 लाख Dhanbad News

Jharkhand Police नक्सल अभियान में शामिल सभी प्रकार के सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को 45 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। यह बीमा वर्ष 2020-21 के लिए मान्य है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 05:24 PM (IST)
Jharkhand : नक्सल अभियान में लगे पुलिस अधिकारियों-जवानों को 45 लाख का बीमा, चोटिल होने पर 15 लाख Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। हेमंत सरकार सूबे के पुलिस कर्मियों व नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान चलाने वाले सुरक्षा बल के जवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। सरकार ने लंबे समय से चले आ रहे इन जवानों के बीमा की मांग मान ली है। अब नक्सल अभियान में शामिल सभी प्रकार के सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को 45 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। यह बीमा वर्ष 2020-21 के लिए मान्य है।

loksabha election banner

इसका लाभ झारखंड पुलिस समेत केंद्रीय बल, एसटीएफ, गृह रक्षा वाहिनी और एसपीओ को भी मिलेगा। इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से धनबाद समेत तमाम राज्य के तमाम जिला पुलिस विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से एक तरह राज्य में नक्सल के खिलाफ पुलिस अभियानों में तेजी आएगी, वहीं दूसरी तरफ किसी प्रकार का हादसा या अनहोनी होने पर जवान के आश्रित को आर्थिक संबल मिल सकेगा।

इन स्थितियों में मिलेगा बीमा का लाभ : नक्ससल अभियान के दौरान मौत होने, पूरे शरीर के अपंग होने और दोनों हाथ व दोनों आंखों अथवा एक हाथ व एक आंख के जाने और 100 फीसद, नक्ससल अभियान के दैरान चोटिल होने पर इलाजे का पूरा खर्च के रूप में अधिकतम 15 लाख, 23 साल की उम्र तक बच्चों की पढ़ाई के लिए अधिकतम एक लाख, सड़क दुर्घटना व सांप के काटने से मौत होने पर 7.5 लाख और घायल होने पर पांच लाख रुपये तक का भुगतान बीमा के तहत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.