Move to Jagran APP

खेल मंत्री अमर बाउरी का एलान, 2022 तक हर पंचायत में होगा एक विकसित खेल मैदान Dhanbad News

पहले सरकार ने प्रखंडों में स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था। अब संशोधन करते हुए फैसला लिया गया है कि सभी पंचायतों में एक-एक खेल मैदान को राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 07:18 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 07:18 AM (IST)
खेल मंत्री अमर बाउरी का एलान, 2022 तक हर पंचायत में होगा एक विकसित खेल मैदान Dhanbad News
खेल मंत्री अमर बाउरी का एलान, 2022 तक हर पंचायत में होगा एक विकसित खेल मैदान Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड की सभी पंचायतों में खेल मैदान को चिह्नित कर उसे विकसित किया जाएगा। बाकायदा राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा कि पंचायत में खेल मैदान की जमीन कहां है। पांच लाख रुपये खर्च कर खेल मैदान में शौचालय, वस्त्र बदलने का कक्ष एवं पेयजल का इंतजाम किया जाएगा। मनरेगा से मैदान की चौहद्दी के लिए काम होगा।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के अभियान 'खेलें कहां जनाब' के समापन के अवसर पर सोमवार को खेल, युवा कार्य एवं संस्कृति मंत्री अमर बाउरी ने ये बातें कहीं। बाउरी ने कहा कि पहले सरकार ने प्रखंडों में स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था। अब संशोधन करते हुए फैसला लिया गया है कि सभी पंचायतों में एक-एक खेल मैदान को राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। 2022 तक हर पंचायत में एक विकसित खेल मैदान जरूर होगा। जल्द भी मैदानों का शिलान्यास शुरू हो जाएगा।

नगर निकाय के मैदानों को भी चिह्नित कराएगी सरकार : बाउरी ने कहा कि नगर निकाय के मैदानों को भी सरकार चिह्नित कराएगी। देखा जा रहा है कि शहरों में खेल मैदानों का अतिक्रमण किया जा रहा है। मैदानों का अस्तित्व खत्म हो रहा है। जल्द ही सरकार के स्तर से सभी उपायुक्तों को आदेश निर्गत किया जाएगा कि नगर निकाय के मैदानों को विकसित करें।

जेपीएससी के जरिए खेल पदाधिकारी की नियुक्ति होगी : बाउरी ने कहा कि खेल निदेशालय से लेकर जिलों तक खेल विभाग में सिर्फ दस लोग हैं। मंत्री बनने के बाद जिला खेल पदाधिकारी के 24 पद का सरकार ने सृजन किया। जिला खेल पदाधिकारी के चयन के लिए जेपीएससी को लिखा गया है। जल्द ही जेपीएससी के जरिए खेल पदाधिकारी की नियुक्ति हो जाएगी।

झरिया के विस्थापितों की कॉलोनी में भी बनेगा मैदान: खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झरिया या दूसरे अग्नि प्रभावित इलाके के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए कहीं भी आवासीय कॉलोनी का निर्माण होता है तो वहां मैदान होना चाहिए। पूरे झारखंड में विस्थापितों की आवासीय कॉलोनी में मैदान के लिए सरकार के स्तर पर जल्द ही आदेश निर्गत किया जाएगा।

मैथन के खेल छात्रावास बनेगा अब पांच सितारा होटल: खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि 2011 में राष्ट्रीय खेल के समय धनबाद के  बिरसा मुंडा पार्क और मैथन में खेल छात्रावास बनाया गया था। उनका रखरखाव नहीं हो रहा है। मैथन के गोगना खेल छात्रावास पर्यटन विभाग के हवाले कर दिया गया है। वहां पांच सितारा होटल बनाया जाएगा। मैथन को वाटर स्पोर्टस के लिए और विकसित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.