पुराने जख्मों को कुरेदने से फायदा नहींः अक्षरा सिंह
भोजपुरी में जो अश्लीलता है उसके लिए कुछ कलाकार भी दोषी हैं। कुछ गायक भी इसमें शामिल हैं। लोगों की नजर ऐसी गंदगी पर भी जाती है।
By mritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 01:04 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। भोजपुरी या हिन्दी में बनने वाले गानों का बहिष्कार श्रोताओं को करना चाहिए। जब श्रोता ऐसे गानों को सुनेंगे नहीं तो ऐसे अश्लील गाने बनने ही बंद हो जाएंगे। यह कहना है भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का।
अक्षरा एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धनबाद पहुंची थीं।मटकुरिया स्थित एक होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे गानों की मांग होती है, वैसे ही गाने बाजारों में आते हैं। पटना की रहने वाले अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी में जो अश्लीलता है उसके लिए कुछ कलाकार भी दोषी हैं। कुछ गायक भी इसमें शामिल हैं। लोगों की नजर ऐसी गंदगी पर भी जाती है।सिंह ने भोजपुरी गायक पवन सिंह से अपने पुराने रिश्तों पर बोलने से मना कर दिया। कहा, जो बीत गयी सो बात गई। पुराने जख्मो को कुरेदने से फायाद नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें