Move to Jagran APP

आजसू धनबाद महानगर के अध्यक्ष बने पप्पू सिंह; संगठन विस्तार व युवा भागीदारी पर जोर देने का निर्णय

आजसू की एक बैठक गुरूवर को हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी धनबाद महानगर और नगर कमिटी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हलधर महतो मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का विस्तार और मजबूती पर जोर देना है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 05:48 PM (IST)
आजसू धनबाद महानगर के अध्यक्ष बने पप्पू सिंह; संगठन विस्तार व युवा भागीदारी पर जोर देने का निर्णय
आजसू की एक बैठक गुरूवर को हुई। संगठन का विस्तार और मजबूती पर जोर ।

जागरण संवाददाता, धनबाद : आजसू की एक बैठक गुरूवर को हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी धनबाद महानगर और नगर कमिटी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हलधर महतो मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का विस्तार और मजबूती पर जोर देना है। हमें हर क्षेत्र में संगठन को आगे बढ़ाने की जवाबदेही है । युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाए इस पर केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान है। किया गया। 

loksabha election banner

सह- प्रभारी के तौर पर बंसराज सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।

कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी संगठन में बड़े उसको लेकर हमें पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन करना होगा और उन्हें जवाबदेही देनी होगी । उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराने की जरूरत है । सरकारी की योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं यह भी संगठन को देखना चाहिए।

बैठक में संजय झा, पवन शर्मा,वीरू सिंह, कल्याण राय,सपन हलधर ,प्रभाकर ओझा,अमर पासवान,बबलू पासवान,शालू सिंह,पीयूष सिंह,रिशु झा,सुरेन्द्र चौधरी,विनय सिंह,दीपक तिवारी,बैद्यनाथ राम ,संतोष महतो,सूरज पासवान,जलाल अंसारी,विनोद पासवान,राजकुमार रजवार,रामलखन राम,रोहित रजवार,राकेश दुबे आदि उपस्थित थे।

नवगठित कमेटी :

महानगर अध्यक्ष (धनबाद)- पप्पू सिंह

महानगर उपाध्यक्ष- संतोष पासवान

महानगर सचिव- दिलीप सिंह

नगर अध्यक्ष(धनबाद)- जीतु पासवान

नगर सचिव- छोटे सिन्हा

नगर उपाध्यक्ष- शत्रुघ्न राम

अल्पसंख्यक के नगर अध्यक्ष (धनबाद)- इजराईल अंसारी

महिला नगर अध्यक्ष( धनबाद )- मीणा सिंह

महिला नगर सचिव- मालती देवी को सर्वसम्मति से चुना गया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.