नए एडीएम (विधि-व्यवस्था) अनिल कुमार ने कार्यभार संभाला, राकेश गए गिरिडीह Dhanbad News
चतरा के डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार को धनबाद और धनबाद के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राकेश कुमार दुबे का गिरिडीह स्थानांतरण कर दिया गया है।
By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 02:27 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद के नए अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अनिल कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। कुमार ने सोमवार को राकेश कुमार दुबे से पदभार ग्रहण किया।
झारखंड सरकार ने 31 अगस्त को 76 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थनांतरण किया था। चतरा के डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार को धनबाद और धनबाद के अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राकेश कुमार दुबे का गिरिडीह स्थानांतरण कर दिया गया था। दुबे को गिरिडीह का अपर समाहर्ता बनाया गया है। धनबाद समाहरणालय में सोमवार को अनिल कुमार और राकेश दुबे के बीच कार्य का आदान-प्रदान हुआ। इस माैके पर कार्यालय के कर्मचारियों ने नए एडीएम का स्वागत किया। साथ ही दुबे को विदाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें