Move to Jagran APP

Dhanbad: राजकमल के आदिल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के मनीष को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य में दूसरा स्थान

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020-21 में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के छात्र आदिल मनावर ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।आदिल मनावर को 191 अंक प्राप्त हुआ है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 200 पूर्णांक का होता है

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 07:19 PM (IST)
Dhanbad: राजकमल के आदिल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के मनीष को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य में दूसरा स्थान
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020-21 में धनबाद के व‍िद्यार्थ‍ियों का जलवा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020-21 में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के छात्र आदिल मनावर ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।आदिल मनावर को 191 अंक प्राप्त हुआ है।झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 200 पूर्णांक का होता है जिसमें आदिल को 191 अंक प्राप्त हुआ है।

loksabha election banner

विदित हो कि आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में लाखों बच्चों बीच उसने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ झारखण्ड का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय खोज प्रतियोगिता परीक्षा मैं राजकमल विद्यालय के केवल आदिल ही नहीं बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र मनीष कुंडू ने भी 191 अंक लाकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान पाने का गौरव हासिल किया है।

टॉप 10 की बात करें तो जिले से पांच बच्चों ने अपनी जगह बनाई है। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के नाम से विद्यालय का नाम जाना जाता हो, उस पर गर्व होना स्वाभाविक है। प्राचार्य मिश्रा ने आदिल मनावर के माता-पिता को भी इस सफलता पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिल की यह सफलता विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। वही दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर सरिता सिन्हा ने अपने स्कूल के चारों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर राजकमल विद्यालय के आमंत्रित सदस्य श्याम सुन्दर चौधरी, संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुईया, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा व उप प्राचार्य मनोज कुमार ने आदिल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.