Move to Jagran APP

राजापुर में दो वोल्वो के बीच टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर

धनसार बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिग परियोजना में शुक्रवार लगभग साढ़े आठ बजे ओबी डंपिग के दौरान एक वोल्वो दूसरे वोल्वो के ऊपर पलट गया। एक वोल्वो की केबिन पूरी तरह से चिपक गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:18 AM (IST)
राजापुर में दो वोल्वो के बीच टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर
राजापुर में दो वोल्वो के बीच टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर

धनसार : बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिग परियोजना में शुक्रवार लगभग साढ़े आठ बजे ओबी डंपिग के दौरान एक वोल्वो दूसरे वोल्वो के ऊपर पलट गया। एक वोल्वो की केबिन पूरी तरह से चिपक गया। केबिन के अंदर बैठे चालक सागर कुमार रवानी (35) दबा रह गया। सूचना पाकर अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह पर दूसरे पलटे वोल्वो के अंदर से जख्मी श्यामलाल रवानी (30) को निकालकर पीएमसीएच धनबाद ले गए। दूसरे वोल्वो का चालक सागर केबिन में ही फंसा रहा। दो घंटे की मशक्कत के बाद सागर को केबिन से निकाला गया। सागर को भी कर्मी पीएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लगभग आठ घंटे तक आउटसोर्सिंग का कार्य ठप रहा। सूचना पाकर झरिया के थानेदार पीके सिंह पुलिस को लेकर पहुंचे। सीआइएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। लगभग आधा घंटा बाद ही नौ बजे भाजपा नेत्री रागिनी सिंह दर्जनों समर्थकों के साथ राजापुर परियोजना पहुंचीं। गहमागहमी के बीच व्यू प्वाइंट पर रागिनी ने आउटसोर्सिंग के प्रबंधक मधु सिंह, राजापुर के पीओ निर्झर चक्रवर्ती के साथ मृतक के आश्रित को मुआवजे पर वार्ता की। वार्ता में मृतक परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा, दाह संस्कार के लिए 50 हजार व परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार आउटसोर्सिंग में काम देने पर सहमति बनी। वहीं जख्मी चालक श्यामलाल के स्वस्थ होने तक प्रतिदिन हाजिरी बनाने व समुचित इलाज कराने पर भी सहमति बनी। मुआवजा दिलाने के लिए रागिनी सिंह पांच घंटे तक परियोजना में ही डटी रहीं। काफी जद्दोजहद के बाद मृतक की पत्नी उमा देवी को 15 लाख का चेक, दाह संस्कार के लिए 50 हजार नकद दिलाया गया। मृतक आउटसोर्सिंग कर्मी के आश्रित को पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है।

घटना के बाद जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के अभिषेक सिंह भी समर्थकों के साथ व्यू प्वाइंट पहुंचे। मृतक के आश्रित को मुआवजा व नियोजन दिलाने की पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्ता में जमसं के रंजीत सिंह, मनोज गोप, रंजीत रवानी, अखिलेश सिंह, अभिषेक सिंह, पिकू चौबे, बबलू, बबलू दूबे, कुंदन कुमार, राजापुर के पीओ निर्झर चक्रवर्ती, कार्मिक प्रबंधक विनित सिन्हा, प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह आउटसोर्सिंग प्रबंधक मधु सिंह, झरिया थानेदार पीके सिंह जमसं बच्चा गुट के अभिषेक सिंह, आरके पाठक, बच्चा सिंह शाहबादी, बबलू सिंह आदि थे।

..

ऐसे हुई घटना :

आउटसोर्सिंग मे कार्यरत कतरास श्यामडीह निवासी सागर रवानी व श्यामलाल रवानी शुक्रवार की सुबह पांच बजे राजापुर आउटसोर्सिंग ड्यूटी के लिए पहुंचे। दोनों फेस से वोल्वो में ओबी लोड कर बारी-बारी से गंतव्य स्थान पहुंचे। श्यामलाल ओबी डंप पर डंपिग कर रहा था। तभी बगल में ही सागर अपने वोल्वो से ओबी डंप करने लगा। अचानक श्यामल के वोल्वो का डाला ऊपर उठने के बाद लॉक हो गया। देखते-देखते सागर के वोल्वो पर वाहन पलट गया। इससे सागर के वोल्वो का केबिन पूरी तरह चिपक गया। अंदर सागर दब गया। मृतक की पत्नी बच्चे व परिवार के साथ पहुंची राजापुर :

सूचना मिलते ही मृतक सागर की पत्नी उमा देवी अपनी मां शांति देवी, तीन वर्षीय पुत्र व छह माह के दुधमुंहे पुत्र सहित अन्य परिजनों के साथ राजापुर पहुंची। व्यू प्वाइंट पर इनके कंद्रन से माहौल गमगीन हो गया। सागर की पत्नी व दोनों बच्चों को रोता देख भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य लोग भी भावुक हो गए। जब मृतक की पत्नी को रागिनी सिंह चेक व राशि दे रही थी तभी उमा फफककर रो पड़ी। रागिनी समर्थक राजापुर पीओ पर भड़के :

जब राजापुर व्यू प्वाइंट पर मृतक के आश्रित को मुआवजा देने पर वार्ता चल रही थी। तभी मृतक की पत्नी को चेक देने पर सहमति बनी। इसी दौरान राजापुर के पीओ ने रागिनी सिंह को कहा कि जमसं के दूसरे गुट को भी आने दीजिए। इस पर रागिनी ने कटाक्ष करते हुए बोली कि कौन कहा कि जनता मजदूर संघ दो गुट है। रागिनी को भड़कते देख उनके समर्थक भी पीओ पर भड़क गए। बाद में रागिनी सिंह ने समर्थकों को समझाकर शांत किया। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतक के परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। उनकी कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता। पर कंपनी की ओर से मिलने वाले समुचित मुआवजा परिवार को दिया गया है।

- मधु सिंह, राजापुर आउटसोर्सिंग प्रबंधक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.