Move to Jagran APP

अचानक ट्रक ने रौंदा फिर कुछ याद नहीं

धनबाद मुकुंदा में शनिवार शाम हुई घटना ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 04:30 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:24 AM (IST)
अचानक ट्रक ने रौंदा फिर कुछ याद नहीं
अचानक ट्रक ने रौंदा फिर कुछ याद नहीं

धनबाद : मुकुंदा में शनिवार शाम हुई घटना ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। छह छात्राओं को ट्रक ने कुचल दिया। घटना में घायल एक छात्रा प्रियंका कुमारी फीमेल वार्ड में इलाजरत थी। बेसुध हालत में थोड़ा बात कर पा रही थी। शेष घायल छात्राएं बेसुध थी। प्रियंका के पास खड़ी उसकी मां और भाई नवल विश्वकर्मा भगवान का शुक्रिया कर रहे थे कि प्रियंका बच गई। प्रियंका केवल अन्नू उर्फ सुमन को खोज रही थी। सभी को वह देखने की जिद कर रही थी। परिजन उसे सांत्वना दे रहे थे कि अन्नू का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोग भी उसे निहार रहे थे। आंखों में भी गुस्सा था। प्रियंका ने कहा कि वे लोग सड़क के किनारे चल रही थीं। एक सप्ताह पूर्व भी दुर्घटना हुई थी। सहेली कुमुद के पैर में चोट आई थी। इसलिए आज हम सहेलियां दो-दो के ग्रुप में सड़क किनारे बातें करते हुए जा रही थीं। शनिवार की परीक्षा के बारे में बात कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रियंका ने बताया कि कल मैट्रिक परीक्षा नहीं थी। इसलिए आज संपन्न हुए हिदी के पेपर की बातें करती हुई चल रहीं थी। तभी ट्रक ने उड़ा दिया। सब धुंधला लगने लगा। उसके बाद कुछ याद नहीं। स्थानीय लोगों की भीड़ हर जख्मी के प्रति संवेदना रखते हुए उनकी मदद को लगे थे। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है तो पुरुष उग्र हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.