लौह सामग्री गिरने से हेल्पर की मौत
निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम कॉलोनी निवासी संजीव वर्मा उर्फ राजा कुमार की पश्चिम बं
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 07:58 PM (IST)
निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम कॉलोनी निवासी संजीव वर्मा उर्फ राजा कुमार की पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर स्थित ब्रेबो स्पंज आयरन कंपनी में काम के दौरान मौत हो गई। संजीव वर्मा उक्त कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। रविवार की सुबह हाइड्रा मशीन द्वारा लौह सामग्री को उठाकर अन्यत्र ले जाया जा रहा था। लौह सामग्री उठाने के क्रम में हाईड्रा का तार टूट गया। लौह सामग्री संजीव के ठीक ऊपर आ गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना कि सूचना पाकर हरियाजाम कॉलोनी के लोग शोकाकुल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें