Move to Jagran APP

रात में पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर काल बन गिरी टहनी, एक की माैत Dhanbad News

पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर टहनी गिरते ही भगदड़ मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने विशाल और देवनंदन को भौरा केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 01:20 PM (IST)
रात में पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर काल बन गिरी टहनी, एक की माैत Dhanbad News
रात में पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर काल बन गिरी टहनी, एक की माैत Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। झरिया अंचल के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित भौंरा पांच नंबर में रविवार की रात नाै बजे पुराने पीपल के पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ी। जिस समय हादसा हुआ उस समय पेड़ के नीचे चबूतरे पर कई लोग बैठे हुए थे। टहनी सीधे 15 वर्षीय किशोर विशाल भुइया के ऊपर गिरी। वह माैके पर ही होश खो बैठा। जबकि 7  वर्षीय देवनंदन भुइया गंभीर रुप से घायल हो गया।

loksabha election banner

पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर टहनी गिरते ही भगदड़ मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को भौरा केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने विशाल की हालत गंभीर देखकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में विशाल की मौत हो गई। वहीं देवनंदन को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर  घर भेज दिया। विशाल के पिता प्रकाश भुइया दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। विशाल, प्रकाश का इकलौता पुत्र था। मां की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। विशाल की देखभाल घर में दादी जितनी देवी करती थी। पिता व दादी रो-रोकर हाल बेहाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद शिवकुमार यादव पहुंचे। दुखी परिवार को सांत्वना दी। दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता व चावल, दाल, तेल सहित अन्य सामाग्री दी। जनता मजदूर संघ के नेता रंजय कुमार, उमेश यादव ने भी दुखी परिवार को आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.