चेतना महाविद्यालय में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, रखी गई नींव Dhanbad News
मधु सिंह ने बताया कि विद्यालय की आवश्यकता एवं बच्चों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण के बाद पुस्तकों की भी व्यवस्था की जाएगी।
पूर्वी टुंडी, जेएनएन। पूर्वी टुंडी के सहराज स्थित चेतना महाविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय खोला जाएगा। पुस्तकालय के भवन का शिलान्यास कुमारधुबी स्टील फैक्ट्री के संस्थापक सुशील सिंह, मधु सिंह एवं नंदलाल अग्रवाल ने किया। सुशील सिंह अपने पिता की स्मृति में पुस्तकालय भवन का निर्माण करा रहे हैं।
मधु सिंह ने बताया कि विद्यालय की आवश्यकता एवं बच्चों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण के बाद पुस्तकों की भी व्यवस्था की जाएगी।
दिगंत पथ के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संस्थान में बच्चों को शिक्षा के साथ कौशल विकास एवं नैतिक मूल्यों पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। मौके पर सृजन शोध संस्थान के नंदलाल अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, प्रसून सिंह, तुर्सा बेसरा, बाबू भगत, हेनोलाल हेम्ब्रम, इमरान अंसारी, सुबोधन मुर्मू, प्रमोद कुमार हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।