Move to Jagran APP

आर्यन की माैत का खुला राज; नजदीक से मारी गई थी गोली, अब हत्यारे की तलाश Dhanbad News

postmortem report के दाैरान आर्यन के सिर के अंदर एक गोली फंसी मिली। postmortem के बाद खुलासा हुआ कि चेहरे पर दाहिने गाल और नाक के बीच सटाकर गोली मारी गई थी।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 08:18 AM (IST)
आर्यन की माैत का खुला राज; नजदीक से मारी गई थी गोली, अब हत्यारे की तलाश Dhanbad News

कतरास, जेएनएन। वेस्ट मोदीडीह कोल डंप के असंगठित मजदूर खास सिजुआ निवासी कारू रजवार के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन की मौत पिस्टल से गोली लगने के कारण हुई थी। यह खुलासा शनिवार को शव के पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। आर्यन के सिर के अंदर एक गोली फंसी मिली। आर्यन के चेहरे पर दाहिने गाल और नाक के बीच सटाकर गोली मारी गई थी। गोली चेहरे को छेदते हुए सिर के पिछले हिस्से में फंस गई थी।

loksabha election banner

शुक्रवार रात घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चा थी। हालांकि 24 घंटे की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद काफी कुछ साफ हो गया है। पुलिस को घटना के बारे में कई अहम जानकारी मिली है। इस बात की चर्चा है कि कहीं से आर्यन के हाथ पिस्टल लग गई थी। खेल-खेल में उससे गोली चल गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस उसकी हत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है। पुलिस को उस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल गई है जिसकी पिस्टल है। उसका नाम मनोज बताया जा रहा है। उसकी तलाश कर पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर इकलौते बेटे की मौत से आर्यन के घर में मातम का माहौल है।

16 अगस्त की रात करीब साढे सात बजे गोली लगने के बाद जख्मी हालत में आर्यन को परिजनों ने घर में     रखा था। घर में ही एक डाक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया जा रहा था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस घटना के दो घंटे बाद उसके घर पहुंची थी। तब शव बोरे से ढंका हुआ रखा हुआ था। बगल में खून लगी रूई भी पड़ी थी।

पिता बोले-पढ़ाई को डांटा तो कर ली खुदकशीः पुलिस ने आर्यन की मौत के मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए लिखित बयान में आर्यन के पिता कारू रजवार ने कहा है कि वह सरकारी मध्य विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। पढ़ाई में अक्सर ढिलाई करने पर उसे डांट फटकार लगाई गई थी। जिसके बाद शाम को वह घर से निकला और किसी धारदार हथियार से मारकर आत्महत्या कर लिया।

बच्चे की मौत गोली लगने से ही हुई है। छानबीन में कई जानकारी मिली है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। बहुत जल्द सभी बातें स्पष्ट हो जाएगी।

-किशोर कौशल, एसएसपी, धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.