Move to Jagran APP

पांच हजार एन95 मास्क, 50 वेंटिलेटर की जरूरत; खजाने में 50 लाख होने के बाद भी खरीदारी नहीं Dhanbad News

आपदा प्रबंधन विभाग ने सदर अस्पताल को 50 लाख मुहैया कराए हैं। इस रुपए से जरूरत के सामान और उपकरण खरीदने हैं। राशि मिले 8 दिन गुजर गए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 08:25 AM (IST)
पांच हजार एन95 मास्क, 50 वेंटिलेटर की जरूरत; खजाने में 50 लाख होने के बाद भी खरीदारी नहीं Dhanbad News
पांच हजार एन95 मास्क, 50 वेंटिलेटर की जरूरत; खजाने में 50 लाख होने के बाद भी खरीदारी नहीं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है। सरकार सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं होने की बात कह रही है। लेकिन हकीकत कुछ और बयां कर रही हैं। धनबाद के 2 बड़े अस्पताल पीएमसीएच और सदर अस्पताल में नाम मात्र के सुरक्षा के समान हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों को कम संसाधनों में मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच करनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो धनबाद में 5 हजार एन95 मस्क की जरूरत है। लगभग 50 वेंटिलेटर होना चाहिए। लेकिन दोनों अस्पतालों में इन सुविधाओं का घोर अभाव है। इसका सीधा असर यहां आने वाले मरीजों को पड़ रहा है। 

loksabha election banner

पीएमसीएच में फंड नहीं, सदर अस्पताल को खरीदना है सामान

पीएमसीएच को एक और सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर कोरोनावायरस के लिए अलग कोई फंड नहीं दिया गया है लिहाजा पीएमसीएच प्रबंधन लोकल स्तर से कोई खरीदारी नहीं कर सकता है प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सामानों की आपूर्ति कराने की अपील की है इसकी एक सूची राज्य सरकार को भी भेजी गई है। 

सदर अस्पताल में 8 दिनों से पड़े है 50 लाख

आपदा प्रबंधन विभाग ने सदर अस्पताल को 50 लाख मुहैया कराए हैं। इस रुपए से जरूरत के सामान और उपकरण खरीदने हैं। राशि मिले 8 दिन गुजर गए हैं लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से खरीदारी शुरू नहीं की गई है। ऐसे में फंड होने के बावजूद डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों को सुविधा किट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। व्यवस्था से लोग खासे नाराज हैं। 

  • पीएमसीएच की स्थिति
  • सामान             जरूरत  
  • ट्रिपल लेयर मास्क    5000  
  • ग्लव्स          20000    
  • एन95 मास्क     3000     
  • वीटीएम        200       
  •  पीएमसीएच में उपलब्धता
  • सामान               उपलब्धता
  • ट्रिपल लेयर मास्क     150
  • ग्लव्स             350
  • एन95 मास्क      150
  • वीटीएम            10
  •  सदर अस्पताल में जरूरत
  • ट्रिपल लेयर मास्क    300
  • ग्लव्स          1000    
  • एन95 मास्क     2000   
  • वीटीएम        100        
  • सदर अस्पताल में उपलब्धता
  • ट्रिपल लेयर मास्क     70
  • ग्लव्स             150
  • एन95 मास्क         100
  • वीटीएम              10
  • पीएमसीएच
  • सामान           जरूरत  उपलब्धता
  • इंफ्रारेड थर्मामीटर  2         5
  • पीपीई किट     2000       50
  • सैनिटाइजर     1000ली     10 लीटर
  • फिनाइल    5000लीटर      100लीटर  
  • वेंटिलेटर    20            2 
  • सदर अस्पताल
  • सामान  जरूरत उपलब्धता
  • इंफ्रारेड थर्मामीटर  1         5
  • पीपीई किट     1000       30
  • सैनिटाइजर     800ली     5लीटर
  • फिनाइल    2000लीटर      10लीटर
  • वेंटिलेटर    5            00 

 कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल में स्क्रीनिंग की जा रही है। काफी कम संख्या में पीपीई किट आए हैं। अस्पताल को बड़ी संख्या में इसकी जरूरत है। फंड नहीं होना पर जिला प्रशासन से इसकी मांग की गई है।

 -डॉ अरुण कुमार चौधरी, अधीक्षक, पीएमसीएच धनबाद

 आपदा प्रबंधन विभाग की राशि से समान क्रय करने हैं इसकी सूची तैयार हो गई है। यह कार्य प्रक्रिया में है, जल्द सामान उपलब्ध करा लिए जाएंगे। 

-डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.