Move to Jagran APP

छठ पूजा करने दामोदर घाट गया था टाटाकर्मी का परिवार, चोरों ने कर दी घर की सफाई Dhanbad News

दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि घर में महापर्व छठ हो रहा था। परिवार के साथ लगभग चार बजे सुबह दामोदर नदी में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गए थे। 730 बजे सुबह घर लौटने के बाद चोरी का पता चला।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:16 PM (IST)
चोरी की सूचना मिलने के बाद जांच करती जोरापोखर थाना की पुलिस।

झरिया, जेएनएन। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र  में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह जामाडोबा टू पिट जूता गेट निवासी टाटा कर्मी दीनानाथ विश्वकर्मा के घर से 20 हजार नकद सहित लगभग साढ़े तीन लाख के जेवरात व संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर के लोग महापर्व छठ मनाने के लिए दामोदर नदी घाट गए थे। इसी दौरान मौका देख कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

loksabha election banner

घटना की जानकारी दीनानाथ विश्वकर्मा को दामोदर नदी से घर आने के बाद हुई। चोरी की सूचना जोड़ापोखर थाना को दी गई। थाना के पुलिस अधिकारी राजेश झा व चतुर्भुज उरांव मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पूर्व पार्षद सुजीत सिंह भी मौके पर पहुंचकर चोरी की जानकारी ली। दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि घर में महापर्व छठ हो रहा था। परिवार के साथ लगभग चार बजे सुबह  दामोदर नदी में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गए थे। 7:30 बजे सुबह घर लौटने के बाद चोरी का पता चला। अपराधियों ने चार बजे के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह में लाखों की चोरी होने से आसपास के लोगों में भय छा गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना की छानबीन जारी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.