विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Police Transfer: धनबाद समेत राज्य की 254 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला, मिला नया जिला

By NIRAJ DUBEYEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 23 Jun 2025 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2025 09:53 PM (IST)

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर की 254 महिला पुलिसकर्मियों का ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर तबादला किया है। इनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, धनबाद। राज्य पुलिस मुख्यालय ने धनबाद समेत राज्य भर की 254 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। दिनांक यह तबादला ऑनलाइन व क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आलोक में किया गया है।

जिसमें सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार और आरक्षी कोटि के पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्थानांतरण सूची में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला, गुमला, कोडरमा, गढ़वा, बोकारो, देवघर, पलामू, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लातेहार, दुमका, साहेबगंज, लोहरदगा समेत राज्य के कई जिलों की महिला कर्मियों के नाम शामिल हैं।

जिसमें धनबाद से आलोमनी केरकेटा को गुमला, राजेश्वरी देवी को गिरिडीह से रांची भेजा गया है। एस्थर मुरमु को रांची से साहेबगंज भेजा गया है। धनबाद से लीलावत्ती देवी को लातेहार, धनबाद से सिंधू कुमारी को गढ़वा, धनबाद से पुष्पा डोडराय को पलामू, धनबाद से कुमारी प्रियंका को खुंटी, धनबाद से लीला कुमारी को देवघर, धनबाद से सानू देवी को कोडरमा, सिमडेगा से रूबी देवी को धनबाद, धनबाद से देवंती कुमारी को जामताड़ा, धनबाद से सुमन कुमारी को कोडरमा भेजा गया है।