Move to Jagran APP

प्रधान जिला जज समेत धनबाद के 24 जज का तबादला

राम शर्मा धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होगें। उच्च न्यायालय ने इस बाबत अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। बसंत कुमार गोस्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। राम शर्मा वर्तमान में दुमका के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश है। वहीं दूसरी ओर उच्च न्यायालय ने धनबाद के 24 अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 06:05 AM (IST)
प्रधान जिला जज समेत धनबाद के 24 जज का तबादला
प्रधान जिला जज समेत धनबाद के 24 जज का तबादला

विसं, धनबाद : राम शर्मा धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होगें। उच्च न्यायालय ने इस बाबत अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। बसंत कुमार गोस्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। राम शर्मा वर्तमान में दुमका के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश है। वहीं दूसरी ओर उच्च न्यायालय ने धनबाद के 24 अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। वहीं उनकी जगह पर दूसरे 24 न्यायिक पदाधिकारियों की पदस्थापना धनबाद में करने की भी अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभाकर सिंह, राजीव आनंद, प्रेमलता त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, स्वयंभू और नीरज कुमार विश्वकर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में धनबाद में पदस्थापित किया गया है। जबकि सिविल जज सिनियर डिविजन के रूप में संजय कुमार सिंह, नीताशा बारला, राजीव त्रिपाठी, अभिषेक प्रसाद, कुलदीप को धनबाद में पदस्थापित किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन के रूप में शिवम चौरसिया, मोहम्मद सफदर अली, अभिषेक श्रीवास्तव, शमा रोशनी कुल्लू, विशाल माजी, उत्तम सागर राणा, राकेश रोशन,शिल्पा मुर्मू, संतोषनी मुर्मू, शेरा सैमसन, मनोज कुमार इंदवार एवं राकेश रोशन को धनबाद में पदस्थापित किया गया है। जबकि धनबाद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पाडे को रांची, सैयद सलीम फातमी को रामगढ़, संजीता श्रीवास्तव को राची, अजय कुमार सिंह को गढ़वा ,राजेश कुमार सिंह को चतरा, अखिलेश कुमार तिवारी को लोहरदगा एवं अविनाश कुमार दुबे को राजमहल तबादला कर दिया गया है।

loksabha election banner

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव को गोड्डा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा को लातेहार, अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा अरविंद कच्छप को डाल्टनगंज, अवर न्यायाधीश राजश्री अपर्णा कूजूर को चाईबासा तबादला कर दिया गया है। धनबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल एवं गौरव खुराना को खूंटी, अíपत श्रीवास्तव, तबींदा खान एवं रीतू कुजूर को डाल्टनगंज, स्वाति विजय उपाध्याय को लातेहार, संगीता, वीणा कुमारी को गढ़वा, श्रुति सोरेन को गिरिडीह, ऋवकिा सिंह को पाकुड़, मोमिता गुईन को देवघर, एस बेदिया को गोड्डा एवं खुशबू त्यागी का तबादला जामताड़ा कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.