Move to Jagran APP

Corona Fighters: मायानगरी छोड़ टूटती सांसों को थामने धनबाद लौट आई मिस इंडिया रनर अप

Miss India runner up Anita Majumdar मुंबई में रहने के दौरान जरूरतमंदों का दर्द बांटने बांटना शुरू किया। काफी वक्त तक मुंबई में रहीं। धीरे धीरे परिस्थिति बदल रही थी। नई उम्मीदें करवट ले रही थी। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर झकझोर कर रख दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 02:51 PM (IST)
Corona Fighters: मायानगरी छोड़ टूटती सांसों को थामने धनबाद लौट आई मिस इंडिया रनर अप
मिस इंडिया रन अप 2018 अनिता मजूमदार ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोयला नगर की रहने वाली अनिता मजूमदार 2018 में मिस इंडिया रन अप चुनी गई थी। अपने मुकाम को बनाए रखने के लिए धनबाद छोड़कर मायानगरी मुंबई शिफ्ट हो गई। वहां बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम शुरू किया था। अभी ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए उड़ान भर ही रही थी कि कोरोना ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देश की रफ्तार थम गई। यहां तक कि फ़िल्में और टीवी सीरियल की शूटिंग तक भी बंद हो गई। आम तौर पर स्ट्रगल करने वाले एक्टर या मॉडल ऐसी परिस्थितियों में डिप्रेशन में चले जाते हैं। पर अनिता ने कोरोना काल को अपने करियर संवारने के बजाय दूसरों की मदद में लगा दिया।

loksabha election banner

इस कारण मुंबई से लाैट आई धनबाद

मुंबई में रहने के दौरान जरूरतमंदों का दर्द बांटने बांटना शुरू किया। काफी वक्त तक मुंबई में रहीं। धीरे धीरे परिस्थिति बदल रही थी। नई उम्मीदें करवट ले रही थी। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर झकझोर कर रख दिया। अनिता मुंबई में ही थी। उसे घर वालों और रिश्तेदारों से पता चला कि धनबाद के लोगों को भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। तब वह कर्मभूमि छोड़ अपने जन्मभूमि लौट आई।

जरुरतमंदों तक पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर

अनीता के अनुसार उसने युवाओं के साथ मिलकर एक संगठन एकल बनाया है जो समाज के जरूरतमंद लोगों तक उनके जरूरत के सामान पहुंचाता है। ऑक्सीजन को लेकर चिंतित लोगों के लिए भी अनिता ने बड़ी उम्मीद जगाई है। किसी जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। हॉस्पिटल में भी पहुंचाने का बंदोबस्त किया गया है। अनिता ने बताया कि धनबाद में अब तक 15 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा चुकी है। जिन्हें भी इसकी जरूरत है वह सीधे उससे संपर्क कर सकते हैं। इस अभियान में धनबाद के डॉ. पीयूष भी उनकी मदद कर रहे हैं।

धनबाद नगर निगम की एम्बेसडर है अनिता

अनिता धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर है। आज शहर के अलग-अलग जगहों को निगम की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है। इस अभियान में भी वह शामिल हुई हैं। सरायढेला सब्जी मंडी समेत शहर के अलग-अलग जगहों को नगर निगम की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.