Move to Jagran APP

समाज को शिक्षित करने के लिए प्राचार्या अजंता को दिल्ली में मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार Dhanbad News

ऐसी मिसाल कम देखने को मिलती है। कोई महिला समाज को शिक्षित करने के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर देती है। ताउम्र अपनी शादी भी नहीं करती है। अपना पूरा समय समाज के बच्चों की शिक्षा में लगा देती है। हम बात कर रहे हैं

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:14 PM (IST)
समाज को शिक्षित करने के लिए प्राचार्या अजंता को दिल्ली में मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार Dhanbad News
ऐसी मिसाल कम देखने को मिलती है। (जागरण)

 झरिया, गोविन्द  नाथ शर्मा : ऐसी मिसाल कम देखने को मिलती है। कोई महिला समाज को शिक्षित करने के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर देती है। ताउम्र अपनी शादी भी नहीं करती है। अपना पूरा समय समाज के बच्चों की शिक्षा में लगा देती है। हम बात कर रहे हैं बालिका विद्या मंदिर झरिया की स्व प्राचार्या 57 वर्षीय अजंता राय की। अमलापाड़ा झरिया निवासी अजंता का निधन शुक्रवार को एस एन एम एम सी एच धनबाद में इलाज के दौरान हो गया। गुरुवार को सांस लेने में शिकायत के बाद परिवार के लोगों ने झरिया के एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। कोविड-19 की जांच के बाद प्राचार्या को भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को प्राचार्या का निधन हो गया। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

loksabha election banner

समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति हमेशा प्रेरित करनेवाली प्राचार्या अजंता के निधन से विद्यालय परिवार में शोक छा गया है। प्राचार्या के आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार का हर सदस्य दुखी है।

सीबीएसई की ओर से मंत्री स्मृति ईरानी ने प्राचार्या को दिया था मेंटर पुरस्कार : 

 सीबीएसई की ओर से कुछ वर्ष पूर्व नई दिल्ली के सम्मान समारोह में अन्य शिक्षाविदों के साथ झरिया की प्राचार्या अजंता राय को भी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मेंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अजंता को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया था।

प्राचार्या के निधन से समाज को हुई क्षति : डॉ ओपी अग्रवाल

 बालिका विद्या मंदिर की प्राचार्या अंजता राय के  निधन से समाज को क्षति हुई है। उक्त बातें विद्यालय को चलाने वाली संस्था मारवाड़ी सम्मेलन  ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल ने कही। उन्हें एक ईमानदार  शिक्षाविद् बताया। बालिका विद्या मंदिर कार्यकारिणी के सचिव विनोद शर्मा अधिवक्ता ने कहा कि अजंता के अचानक निधन से विद्यालय परिवार को क्षति हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.