Move to Jagran APP

Dhanbad Press Club Election 2021: अशोक को मिला अध्यक्ष का ताज, गंगेश चुने गए महासचिव; जानें किसको मिला कितना मत

Dhanbad Press Club Election 2021 धनबाद प्रेस क्लब के चुनाव के लिए रविवार को गांधी सेवा सदन में मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार और महासचिव के लिए गंगेश गुंजन निर्वाचित हुए।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:40 AM (IST)
Dhanbad Press Club Election 2021: अशोक को मिला अध्यक्ष का ताज, गंगेश चुने गए महासचिव; जानें किसको मिला कितना मत
जश्न मनाते धनबाद प्रेस क्लब के नए निर्वाचित पदाधिकारी ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद प्रेस क्लब चुनाव- 2021 के लिए रविवार को गांधी सेवा सदन में मतदान हुआ। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और 3 बजे तक चला। इसके बाद चार बजे से गांधी सेवा सदन में मतगणना शुरू हुई। मतगणना में अशोक कुमार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। अशोक कुमार कांटे के टक्कर में बलराम दुबे को पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल किया। तीसरे नंबर पंकज कुमार रहे। महासचिव के चुनाव में गंगेश गुंजन के हाथ बाजी लगी। उन्होंने अजय कुमार को पराजित किया। वरीय उपाध्यक्ष के लिए सुधीर सिन्हा चुने गए। कोषाध्यक्ष के लिए मनोहर कुमार निर्वाचित हुए। 

loksabha election banner

धनबाद प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष अशोक कुमार

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को प्राप्त मत

  1. अशोक कुमार  90
  2. बलराम दुबे 70
  3. पंकज कुमार 23

महासचिव गंगेश गुंजन

महासचिव पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. अजय प्रसाद  84
  2. गंगेश गुंजन 97

वरीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. दिलीप कुमार 61
  2. सुधीर सिन्हा 117

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. मनोहर कुमार  114
  2. राजकुमार जायसवाल  61

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. अजीत कुमार सिंह 108
  2. अनिरुद्ध कुमार ओझा 96
  3. नवीन राय  146
  4. नीतीश कुमार चौरसिया 97
  5. प्रतीक पोपट 140
  6. शरद चंद्र 117
  7. उत्तम श्रीवास्तव 49

सचिव पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. अमरजीत कुमार 106
  2. विद्युत कुमार वर्मा 80
  3. चंदन पाल 88
  4. नीरज कुमार अंबष्ठ 78
  5. प्रकाश कुमार 94
  6. राजाराम पांडे 71
  7. राममूर्ति पाठक 78
  8. रविकांत झा 120
  9. उमेश कुमार पासवान 40

कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी और प्राप्त मत

  1. अशोक कुमार झा 75
  2. अशोक कुमार प्रमाणिक 76
  3. छोटे खान 38
  4. गिरिजेश पासवान 78
  5. गोपाल प्रसाद 129
  6. लखन कुमार 116
  7. महफूज आलम 107
  8. मोहम्मद शब्बीर हुसैन 53
  9. राजेश कुमार साव 34
  10. संजय कुमार 65
  11. सिथुन मोदक 79
  12. सोहन कुमार विश्वकर्मा 19
  13. सुरेंद्र यादव 119
  14. उमेश कुमार तिवारी 47

चुनाव बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र साैंपा गया

धनबाद प्रेस क्लब चुनाव के लिए विजय पाठक निर्वाची पदाधिकारी और अभय भट्ट सहायक निर्वाची पदाधिकारी थे। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र साैंपा गया।

सांसद पीएन सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने धनबाद प्रेस क्लब के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए सुधीर सिन्हा ,महासचिव पद के लिए गंगेश गुंजन, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोहर कुमार ,उपाध्यक्ष पद के लिए नवीन राय ,प्रतीक पोपट, शरद चंद्र, अजीत कुमार सिंह तथा नीतीश चौरसिया सचिव पद के लिए रवि कांत झा, अमरजीत कुमार, प्रकाश कुमार, चंदन पाल तथा विद्युत वर्मा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में गोपाल प्रसाद ,सुरेंद्र यादव, लखन कुमार, महफूज आलम, सीथुन मोदक, गिरिजेश पासवान तथा अशोक प्रमाणिक को विजयी घोषित होने पर शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं। धनबाद के सांसद सिंह ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह उम्मीद की है कि आप सबों के सक्षम नेतृत्व से धनबाद प्रेस क्लब का मान सम्मान काफी बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.