Move to Jagran APP

राजगंज को प्रखंड बनाने के समर्थन में हजारों लोगों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी राजगंज राजगंज को प्रखंड का दर्जा दिए जाने की मांग को पलटनटांड़ मैदान में गुरु

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 09:04 PM (IST)
राजगंज को प्रखंड बनाने के समर्थन में हजारों लोगों ने दिया धरना
राजगंज को प्रखंड बनाने के समर्थन में हजारों लोगों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, राजगंज: राजगंज को प्रखंड का दर्जा दिए जाने की मांग को पलटनटांड़ मैदान में गुरुवार एक दिवसीय धरना दिया गया। राजगंज, बगदाहा, गोबिदाडीह, धावाचिता, महेशपुर के अलावा तोपचांची इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना कार्यक्रम में भाग लेकर राजगंज प्रखंड बनाने की मांग की आवाज को बुलंद किया। प्रदर्शन स्थल उस जगह (पलटनटांड़) को चुना गया, जिस जगह तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं वर्तमान सरकार का मुखिया हेमंत सोरेन ने अपना सरकार बनते ही राजगंज को प्रखंड बना देने का घोषणा किया था। 2018 में धनबाद में रघुवर दास ने कहा था कि रांची वापस जाते ही नया प्रखंड बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। नेतृत्वकर्ता पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हलधर महतो ने कहा कि राजगंज को नया प्रखंड बनाने की सभी अर्हताओं को पूरा करता है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नया प्रखंड के लिए 18 पंचायत होना चाहिए। बाघमारा में 61 पंचायत है। इसमें से 16 एवं तोपचांची से 2 पंचायत ढांगी ओर नैरो को मिलाकर 18 पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड का पूर्व से प्रस्तावित है। जनसंख्या 1 लाख 35 हजार है। राजगंज से बाघमारा प्रखंड मुख्यालय की दूरी 35 किमी से अधिक है। हलधर ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत राजगंज को प्रखंड का दर्जा नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरना से आंदोलन की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नंबर सभी लोगों को दे दिया जाएगा। सोशल मीडिया में माध्यम से हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रतिदिन दस लोग इनके मोबाइल से बात कर नया प्रखंड बनाने के लिए आग्रह करेंगे। साथ ही प्रतिदिन ट्वीट कर उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाएंगे। अगर मांग नही सुनी गयी तो बीडीओ, सीओ एवं जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

loksabha election banner

आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि 1982 से राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग की जा रही है। 7 एवं 11 पंचायत मिलाकर नया प्रखंड बन सकता है तो 18 पंचायत में राजगंज को प्रखंड का दर्जा क्यो नहीं दिया गया। पक्ष एवं विपक्ष से सवाल किया गया कि सभी अर्हता पूरी करने के वावजूद राजगंज को प्रखंड अब तक क्यों नहीं बनाया गया। राजगंज प्रखंड बनाओ की मांग को लेकर राजगंज कतरास रोड, तोपचांची एवं बरवाअड्डा रोड की ओर से जुलूस लेकर लोग धरना स्थल पर पहुंचे थे।

मौके पर राहुल महतो, बगदाहा मुखिया समरी देवी, रउफ अहमद आदि ने संबोधित किया।

मौके पर वाणी देवी, सदानंद महतो, शेखर महतो, नरेश महतो, मीणा कुमारी, खुशबू कुमारी, नारायण महतो, प्रदीप बेसरा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.