चिरकुंडा की तालडांगा हाउसिग कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली मारकर अधेड़ की हत्या
चिरकुंडा/पंचेत चिरकुंडा थाना क्षेत्र में हमलावर ने दिनदहाड़े तालडांगा हाउसिग कॉलोनी दु
चिरकुंडा/पंचेत: चिरकुंडा थाना क्षेत्र में हमलावर ने दिनदहाड़े तालडांगा हाउसिग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की दोपहर हाउसिग कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय विनोद झा नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच स्थानीय लोग गंभीर अवस्था में विनोद झा को स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया। वहां से एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विनोद झा को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तालडांगा हाउसिग कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप विनोद झा व स्थानीय लोग प्रतिदिन की भांति मनोरंजन के लिए ताश खेल रहे थे। इसी बीच करीब तीन बजे अचानक एक अज्ञात हमलावर युवक ताश खेल रहे लोगों की मंडली के बीच आ धमका और कट्टंा निकालकर बिनोद झा को बाईं तरफ से दो गोली मारी। सूचना है कि एक गोली बायीं बांह व दूसरी गोली पेट में जा लगी। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी गोली मारी गई। गोली मारने के बाद हमलावर हाउसिग कॉलोनी के नीचे गली की तरफ से फरार हो गया। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा व बिखरी हुई ताश की पत्तियां मिली हैं।
गोली लगते ही गिर पड़ा विनोद: मृतक विनोद झा गोली लगते ही गंभीर अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा था कि गोली लगने के बाद उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में स्थानीय लोग व स्वजन नजदीकी नर्सिंग होम ले गए, लेकिन चिकित्सकों के रेफर करने के बाद एमसएनएमसीएच के लिए निकले। दुर्भाग्यवश रास्ते में वाहन गोविदपुर में पंक्चर हो गया। इसके बाद एसएनएमएमसीएच पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी गीता झा रह-रहकर बेहोश हो जा रही थीं। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। बताया जाता है कि पुत्र मंगलवार को ही एमबीए कर नौकरी ज्वाइनिग करने असम गया था, जबकि पुत्री बीआइटी मेसरा से एमबीए कर रही है।
------------------
वर्जन :
विनोद झा को गोली क्यों मारी गई और घटना में किसका हाथ है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर बिदु पर जांच कर रही है।
विजय कुशवाहा, एसडीपीओ