Dhanbad Today's Alert: डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड में मरम्मत के लिए शट्डाउन, 10 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डिगवाडीह अंचल क्षेत्र में सुबह आठ से शाम छह बजे तक 10 घंटे बिजली नहीं रहेगी। एसडीओ आलोक करकेट्टा ने कहा कि डीवीसी की ओर से पाथरडीह - डिगवाडीह 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Today's Alert धनबाद जिले के एक बड़े हिस्से में मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। ऐसा डीवीसी पाथरडीह ग्रिड सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के कारण होगा। इसके लिए डीवीसी ने शट्डाउन लिया है। मंगलवार को धनबाद के दो सेंटर पर जेईई मेन-2021 की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में दो हजार छात्र भाग लेंगे। निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद के ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन चाैधरी मरीजों को देखेंगे।
धनबाद, सिंदरी और झरिया में नहीं रहेगी बिजली
झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डिगवाडीह अंचल क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक 10 घंटे बिजली नहीं रहेगी। एसडीओ आलोक करकेट्टा ने कहा कि डीवीसी की ओर से पाथरडीह - डिगवाडीह 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण डिगवाडीह सब स्टेशन को बिजली नहीं मिल पाएगी। डिगवाडीह सब स्टेशन से निकलने वाली 11 हजार ओर 33 केवी फीडर बंद रहेगा। डिगवाडीह, पाथरडीह, मोहन बाजार, नुनूडीह, जियलगोरा, जोड़ापोखर, शालीमार, फुसबंगला, बनियाहीर, को-ऑपरेटिव कॉलोनी, भौंरा बाजार व सिंदरी में बिजली प्रभावित रहेगी।
बरवाअडडा और कुसुम विहार सेंटर पर जेईई मेन 2021 की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा चार दिनों तक चलेगी। 26 फरवरी को अंतिम पेपर होगा। एनटीए इस वर्ष चार बार जेईई मेन करा रही है। इसके लिए धनबाद में आइओन डिजिटल बरवाअडडा और पर्थ जोन कुसुम विहार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन की बीआर्क का पेपर होगा। 24 को बीटेक का पेपर होगा। धनबाद के दोनों केंद्रों में लगभग दो हजार छात्र शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। बीआर्क और बी प्लानिंग पेपर दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच होगा।
निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज ओपीडी
निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के ओपीडी के नेत्र रोग विभाग में डॉ. रजनीकांत सिन्हा मरीजों को देखेंगे। हड्डी रोग में डॉ. आरएन चौधरी, स्त्री एवं प्रसव रोग में डॉ. शशि लाल मरीज देखेंगे। इसके साथ अन्य ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। मरीजों के देखने के लिए ओपीडी दो पाली में चल रहा है। पहली पाली का ओपीडी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रहा है। वहीं दूसरी पाली का ओपीडी शाम 3 बजे से 5 बजे तक चल रहा है। ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे शुरू हो जाता है।
आज बीपी सुगर की अलग जांच
मंगलवार को ओपीडी में अलग से बीपी सुगर के मरीजों की जांच की जाती है। इसके लिए अलग से चिकित्सकों कि टीम तैनात हैं।