Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: मुड़ कर वापस आई ठंड, दो दिन बाद फिर माैसम में होगा बदलाव

मौसम में यह बदलाव शनिवार तक रहेगा। रविवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो जाएगी। शनिवार तक न्यूनतम तापमान जहां 9-10 के बीच रहेगा वहीं रविवार को इसमें 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से ठंड बढ़ेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:31 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: मुड़ कर वापस आई ठंड, दो दिन बाद फिर माैसम में होगा बदलाव
आइआइटी-आइएसएम धनबाद के धैया गेट पर गुरुवार सुबह का एक नजारा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। दो- तीन दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत देने के बाद गुरुवार सुबह से सर्दी थोड़ी लाैट आई है। गुरुवार सुबह धनबाद का न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास रहा। काफी ठंड महसूस की जा रही है। सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन में भी ठंड रहेगी। दिनभर ठंडी हवा का झोंका रह रहकर दस्तक देता रहेगा। शाम ढलने के साथ ही ठंड  और बढ़ सकती है।

loksabha election banner

मौसम में यह बदलाव शनिवार तक रहेगा। रविवार में तापमान में फिर बढ़ोतरी हो जाएगी। शनिवार तक न्यूनतम तापमान जहां 9-10 के बीच रहेगा, वहीं रविवार को इसमें 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो-तीन दिनों तक ठंड बढ़ेगी। इसके बाद साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में तब्दीली होगी। रविवार से दो-तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद इसमें फिर बदलाव हो सकता है। पूरे जनवरी तक मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

रविवार तक का संभावित तापमान

गुरुवार अधिकतम 25 न्यूनतम 9

शुक्रवार अधिकतम 23  न्यूनतम 9

शनिवार अधिकतम 24  न्यूनतम 9

रविवार अधिकतम 27 न्यूनतम 14


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.