Dhanbad Politics: बाबूलाल के साथ गणेश मिश्रा के घर पहुंची अपर्णा, अन्य दिग्गज भी जुटे
मंगलवार को भाजपा नेता गणेश मिश्रा की माता जी का श्राद्ध कर्म था। इस दौरान मिश्रा के घर दिग्गज भाजपाइयों का जुटान हुआ। नेताओं ने उनकी मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एक दिन पहले ही भाजपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन निरसा में हुआ था।
धनबाद, जेएनएन : मंगलवार को भाजपा नेता गणेश मिश्रा की माता जी का श्राद्ध कर्म था। इस दौरान मिश्रा के घर दिग्गज भाजपाइयों का जुटान हुआ। नेताओं ने उनकी मां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एक दिन पहले ही भाजपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन व कार्यकर्ता सम्मेलन निरसा में हुआ था। बाबूलाल मरांडी भी उस में पहुंचे थे।
बाबूलाल भी गणेश मिश्रा के घर गए और उनकी माता जी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपर्णा सेनगुप्ता भी थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में गणेश मिश्रा का टिकट काटकर अपर्णा को दिया गया और वह विजई रही। अपर्णा टिकट मिलने पर विजय श्री का आशीर्वाद लेने गणेश मिश्रा के घर गई थी और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
मासस नेता व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी एक दिन गणेश मिश्रा के घर जाकर शोक जता आए थे। मंगलवार को श्राद्ध कर्म के दिन पहुंचने वालों में सांसद पीएन सिंह, पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय महतो, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, ओडिशा के संगठन महामंत्री अशोक मिश्र, झारखंड के पूर्व संगठन महामंत्री रंजन पटेल, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी, बोकारो भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद बरनवाल, जामताड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, गिरिडीह के पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ त्रिपाठी, सत्यदेव पाठक, फिल्म निर्माता राजेश सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक मनजीत सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक, पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा एडवर्ड सोरेन, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, राकेश प्रसाद पूर्व 20 सुत्री उपाध्यक्ष झारखंड शामिल थे।
वर्जन
थोड़ी सी लालच में अपनी एटीएम किसी को इस्तेमाल करने ना दें। अमूमन देखा जा रहा है कि साइबर अपराधी। बेरोजगारों को बहला-फुसलाकर उसके नाम पर एटीएम खुलवा लेते हैं और उसे लालच देकर एटीएम का इस्तेमाल रुपए ट्रांजैक्शन के दौरान करते हैं। करते हुए कहा कि किसी भी अनजान शख्स को अपना एटीएम ना दें। अन्यथा साइबर अपराधियों के हाथों में अगर उनका एटीएम मिला तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी
नवीन राय, इंस्पेक्टर साइबर थाना धनबाद