Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: 110 प्रत्याशियों में 20.90 फीसद करोड़पति, हफीज सबसे मालदार

धनबाद जिले के छह विधान सभा क्षेत्र धनबाद झरिया सिंदरी निरसा टुंडी और बाघमारा के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शनिवार को स्क्रुटनी और सोमवार को नाम वापसी होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 09:05 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 110 प्रत्याशियों में 20.90 फीसद करोड़पति, हफीज सबसे मालदार
Jharkhand Assembly Election 2019: 110 प्रत्याशियों में 20.90 फीसद करोड़पति, हफीज सबसे मालदार

धनबाद, जेएनएन। चौथे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दिन कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही धनबाद जिले के छह विधान सभा में कुल 110 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

loksabha election banner

धनबाद जिले के छह विधान सभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, सिंदरी, निरसा, टुंडी और बाघमारा के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शनिवार को स्क्रुटनी और सोमवार को नाम वापसी का कार्य होगा। अंतिम दिन धनबाद में सर्वाधिक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जबकि सबसे कम निरसा में 12 ने चुनाव लडऩे के लिए अपना नामांकन किया है। इन दोनों विधान सभा के अलावा झरिया में 20, बाघमारा व टुंडी में 18-18 तथा सिंदरी से 17 ने नामांकन किया है।

बात करोड़पति प्रत्याशियों की करें तो इस वर्ग में कुल 23 प्रत्याशी आते हैं। जबकि 69 प्रत्यशी लखपति हैं और शेष हजारों में हैं। सबसे अमीर प्रत्याशियों में सिंदरी से सपा उम्मीदवार हफीजुद्दीन हैं। इनकी कुल संपत्ति 32 करोड़ के आसपास है।

  • करोड़पति प्रत्याशियों की सूची
  1. राज सिन्हा - 3.67 करोड़
  2. विकास रंजन - 3.04 करोड़
  3. मन्नान मल्लिक - 2.15 करोड़
  4. सरोज सिंह - 1.3 करोड़
  5. राज कुमार सोनी - 1.8 करोड़
  6. फूलचंद मंडल - 2.90 करोड़
  7. हफीजुद्दीन - 32.37 करोड़
  8. सदानंद महतो - 2.04 करोड़
  9. मथुरा प्रसाद महतो - 2.10 करोड़
  10. राज किशोर महतो - 1.32 करोड़
  11. विक्रम पांडेय - 4.19 करोड़
  12. कमला प्र. साहू - 1.92 करोड़
  13. ढुलू महतो - 3.21 करोड़
  14. जलेश्वर महतो - 2.71 करोड़
  15. डोली देवी - 4.43 करोड़
  16. अरूप चटर्जी - 2.05 करोड़
  17. अशोक मंडल - 1.53 करोड़
  18. रागिनी सिंह - 2.29 करोड़
  19. संजीव सिंह - 2.29 करोड़
  20. एजाज खां - 1.06 करोड़
  21. पूर्णिमा नीरज सिंह - 1.98 करोड़
  22. योगेंद्र यादव - 2.48 करोड़
  23. कुंती देवी - 1.65 करोड़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.