Move to Jagran APP

बदल गई मलाईदार कुर्सियों पर काबिज बाबुओं की कुर्सी

धनबाद जिला समाहरणालय में वर्षो से मलाईदार पटल पर काबिज बाबुओं की कुर्सी आखिर डगमगा गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 02:33 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:18 AM (IST)
बदल गई मलाईदार कुर्सियों पर काबिज बाबुओं की कुर्सी

धनबाद : जिला समाहरणालय में वर्षो से मलाईदार पटल पर काबिज बाबुओं की कुर्सी आखिर डगमगा गई। गुरुवार को सात साल बाद स्थापना समिति की बैठक हुई, जिसमें डीसी अमित कुमार ने धुरंधर बाबुओं को इधर-उधर कर दिया। साथ ही, स्पष्ट कर दिया कि यदि कोई तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने में आनाकानी करता है, तो 3 जुलाई बाद उसकी तैनाती स्वत: मान ली जाएगी। यह फैसला लेने में डीसी को साढ़े तीन घंटे तक माथापच्ची करनी पड़ी। क्योंकि यह भी ध्यान रखना था कि अहम पटल के काम पर तबादलों का कोई असर न पड़े। फिलहाल, चार साल से अधिक समय से एक ही कुर्सी पर तैनात 69 लोगों का तबादला हुआ है। एसडीएम राज महेश्वरम ने बताया कि बैठक में समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को फेरबदल किया गया है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण ने 15 जून के अंक में एक ही कुर्सी पर जमे बाबुओं के सिंडिकेट का खुलासा किया था, जिससे समाहरणालय में हड़कंप मच गया था। कई बाबू एक-एक पटल पर सात से दस से जमे हुए थे। कई डीसी आए गए, लेकिन इनकी कुर्सी को हिलाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चूंकि, डीसी ने मामले को गंभीरता से ले लिया। स्थापना समिति की बैठक में निर्णय लेने के संकेत भी दे दिए थे। हालांकि, धुरंधर बाबुओं ने कुर्सी बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए। गुरुवार को स्थापना समिति की बैठक की तारीख मुकर्रर हुई तो भी कुछ बाबू अंतिम वक्त तक हाथ पैर मारते रहे। यही वजह रही कि तीन बड़े चेहरे बच निकले हैं।

कहां से आए थे कहां गए :

कार्यालय अधीक्षक

राम विलास राम निरसा अंचल भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय

गोदावरी कुमारी झरिया अंचल सामाजिक सुरक्षा कोषांग

रतन लाल पासवान जिला आपूर्ति शाखा विधि पारपत्र मानवाधिकार

सुनील कुमार धनबाद प्रखंड जिला पंचायत उपभोक्ता फोरम

सविता हलधर पारनयन शाखा राजस्व शाखा

प्रधान लिपिक

असलम परवेज जिला अभिलेखागार बाघमारा

राज कुमार सिंह सामान्य शाखा धनबाद प्रखंड

सुशील कुमार सिन्हा राजस्व विधि व्यवस्था कोषांग

रुबी सहाय धनबाद अनुमंडल झरिया अंचल

विजय दास सामाजिक सुरक्षा धनबाद अनुमंडल

प्रशांत कुमार गोपनीय शाखा स्थापना शाखा

कनक कुमारी यादव भूमि सुधार उप समाहर्ता राजस्व शाखा

रमेश कुमार तिवारी जिला निर्वाचन जिला पंचायत राज कार्यालय

परमानंद प्रसाद जिला निर्वाचन गोविंदपुर अंचल

अब्दुल मतीन अंसारी जिला आपूर्ति झरिया अंचल

मो. असगर आपूर्ति शाखा वेतन निर्धारण शाखा

अरुण कुमारी धारी पंचायत राज जिला गोपनीय शाखा

मनीष प्रकाश गोविंदपुर प्रखंड जिला निर्वाचन शाखा

कोडिराम रोहिदास गोविंदपुर प्रखंड जिला पंचायत राज

राजेश प्रसाद तोपचांची प्रखंड जिला भू अर्जन कार्यालय

नंद किशोर कुशवाहा जिला भू अर्जन तोपचांची अंचल

उच्चवर्गीय लिपिक

निशा कुमारी राजस्व शाखा गोविंदपुर अंचल

चंद्र शेखर रेड्डी सामान्य शाखा बाघमारा अंचल

लक्ष्मी कुमारी पारपत्र शाखा तोपचांची प्रखंड

सुशील कुमार खां धनबाद अनुमंडल विधि शाखा

साकिर अंसारी नजारत शाखा विधि शाखा

शंभू मालतो पंचायत राज कार्यालय तोपचांची अंचल

मुनमुन घोष भूमि सुधार उप समाहर्ता राजस्व शाखा

विनोद गृही जिला योजना निरसा अंचल

मो. तबरेज विधि व्यवस्था कोषांग धनबाद अनुमंडल

अजय कुमार महतो बाघमारा प्रखंड तोपचांची प्रखंड

सौमित्र मंडल निरसा प्रखंड सामान्य शाखा

मंजु मझियान धनबाद अंचल भूमि सुधार उप समाहर्ता

सूरज कुमार सिंह पूर्वी टुंडी अंचल कलियासोल प्रखंड

निम्न वर्गीय लिपिक

अजीत कुमार राजस्व शाखा जिला नजारत शाखा

हमीदा खातून राजस्व शाखा भूमि सुधार उप समाहर्ता

ममता कुमारी धनबाद अनुमंडल जिला राजस्व शाखा

रुबिता धनबाद अनुमंडल धनबाद प्रखंड

आलोक कुमार श्रीवास्तव टुंडी प्रखंड बलियापुर प्रखंड

मुकेश कुमार गोविंदपुर प्रखंड जिला भू अर्जन शाखा

प्रोमिला मालतो बलियापुर अंचल सामाजिक सुरक्षा

संजय कुमार दास गोविंदपुर अंचल राजस्व शाखा

अमित कुमार चौधरी निरसा अंचल जिला योजना कार्यालय

मनीष कुमार राय बाघमारा अंचल धनबाद अनुमंडल

स्वपनेंदु भट्टाचार्य तोपचांची प्रखंड जिला आपूर्ति शाखा

राजस्व उप निरीक्षक

रामाकांत सिंह टुंडी अंचल गोविंदपुर अंचल

सुरेश रविदास झरिया अंचल बाघमारा अंचल

अनंत कुमार राय टुंडी अंचल बलियापुर अंचल

पंकज कुमार सिन्हा बाघमारा अंचल टुंडी अंचल

दिलीप कुमार सिंह टुंडी अंचल बाघमारा अंचल

अमीन

शंकर प्रसाद दुबे निरसा अंचल बाघमारा अंचल

पाईकु टुडू बाघमारा अंचल निरसा अंचल

चालक

फिरोज अंसारी टुंडी प्रखंड धनबाद अनुमंडल

भाषा सहायक

अब्दुल मजीद राईन तोपचांची प्रखंड बाघमारा प्रखंड

शोएब आलम बाघमारा प्रखंड तोपचांची प्रखंड

खलील अहमद बलियापुर प्रखंड जिला स्थापना शाखा

सोजाउद्दौला जिला स्थापना शाखा बलियापुर प्रखंड

सहायक उर्दू अनुवादक

जफीरूद्दीन अंसारी धनबाद अनुमंडल धनबाद प्रखंड

शकील अनवर धनबाद प्रखंड धनबाद अनुमंडल

कमरान बलियापुर प्रखंड निरसा प्रखंड

टंकक

जियाउद्दीन बाघमारा प्रखंड धनबाद प्रखंड

असरफ इमाम अंसारी धनबाद प्रखंड बाघमारा प्रखंड

गोहर अली निरसा प्रखंड गोविंदपुर प्रखंड

शाहेदा खातून गोविंदपुर प्रखंड निरसा प्रखंड

शाह मोहम्मद टुंडी प्रखंड तोपचांची प्रखंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.