Move to Jagran APP

लॉकडाउन तोड़ छत्तीसगढ़ से आया इंजीनियर गिरफ्तार, किया गया क्वारंटाइन

धनबाद लॉकडाउन तोड़कर छतीसगढ़ से धनबाद पहुंचे इंजीनियर सुमंत कुमार सिंह को सरायढेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 03:30 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:20 AM (IST)
लॉकडाउन तोड़ छत्तीसगढ़ से आया इंजीनियर गिरफ्तार, किया गया क्वारंटाइन

धनबाद : लॉकडाउन तोड़कर छतीसगढ़ से धनबाद पहुंचे इंजीनियर सुमंत कुमार सिंह को सरायढेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश परिवहन सचिव के रवि कुमार ने धनबाद के उपायुक्त को दिया था। उपायुक्त के आदेश पर सरायढेला थाना की पुलिस ने सुमंत कुमार सिंह को कुसुम विहार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पीएमसीएच में जांच कराई गई। वहां उन्हें होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें बेल बांड पर मुक्त कर दिया है जिससे वे होम क्वारंटाइन पर रह सकें। सुमंत कुमार एसईसीएल के कोरबा में कार्यरत हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.