87 लोगों को भेजा पीएमसीएच, बंगाल पुलिस ने छोड़ दिया था झारखंड बॉर्डर पर
गलफरबाड़ी बैंगलोर से काम कर घर वापस लौट रहे बिहार के रहने वाले 87 लोगों को एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा और एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार ने सभी को पीएमसीएच भेजा।
गलफरबाड़ी : बैंगलोर से काम कर घर वापस लौट रहे बिहार के रहने वाले 87 लोगों को एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा और एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार ने सभी को पीएमसीएच भेजा।
बता दें कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले लगभग 87 लोग बैंगलोर से लौटने के क्रम में बंगाल पुलिस ने झारखंड और बंगाल सीमा पर छोड़ दिया है। इसमें 27 व्यक्ति भटकते-भटकते एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय पहुंच गए, जिसे एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विजयेन्द्र कुमार और गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पूछताछ के बाद लोगों ने बताया कि वे बैंगलोर से घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच बंगाल पुलिस ने झारखंड सीमा पर छोड़ दिया है। बाकी लोग झारखंड सीमा पर हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा से संपर्क कर सभी को मैथन ओपी में लाकर पूछताछ की। इसके बाद बस से सभी को जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। बीडीओ ने कहा कि पहले इन सभी का जांच होगी। इसके बाद सभी को अपने अपने घर जाने की इजाजत दी जाएगी।