Move to Jagran APP

बापूनगर में सिल्वर एसएचजी की महिलाओं ने जनता कर्फ्यू के बीच बनाया 500 मास्क, कोरोना से जंग में बनी भागीदार Dhanbad News

धनबाद की नारियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। कोरोना से जंग में भी वे पीछे नहीं हैं। तभी तो ये जनता कर्फ्यू के दौरान 10-20 नहीं बल्कि मास्क 500 से अधिक मास्क बना दीं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 04:07 PM (IST)
बापूनगर में सिल्वर एसएचजी की महिलाओं ने जनता कर्फ्यू के बीच बनाया 500 मास्क, कोरोना से जंग में बनी भागीदार Dhanbad News
बापूनगर में सिल्वर एसएचजी की महिलाओं ने जनता कर्फ्यू के बीच बनाया 500 मास्क, कोरोना से जंग में बनी भागीदार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। रविवार को जनता कर्फ्यू भी लगया गया। सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं तो भला आधी आबादी क्यों पीछे रहती। नगर निगम से अनुदानित सिल्वर स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं ने रविवार को पूरे दिन धनबाद के लोगों के लिए मास्क बनाया। दस-बीस नहीं बल्कि 500 से अधिक मास्क तैयार कर डाला।

loksabha election banner

बापू नगर में ग्रुप की प्रीति सुमन के नेतृत्व में नन्ही देवी और आशा देवी ने मास्क तैयार किया। प्रीति ने बताया कि तैयार मास्क नगर निगम को सौंपा जाएगा। ताकि सबसे पहले सफाई कर्मियों तक यह पहुंचाया जा सके। इसके बाद आम लोगों को दिया जाएगा। तीन स्तर का मास्क भी बन रहा है। इसके पहले स्तर में कॉटन, दूसरे में फोम व तीसरे में काला-हरा कपड़ा लगाया गया है।

प्रीति ने कहा कि नारियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। कोरोना से जंग में भी हम पीछे नहीं हैं। जब देखा कि मास्क और सैनिटाइजर की बाजार में कमी हो गई है तो निर्णय लिया के इसे हम बनाएंगे। एक मास्क 20 से 25 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें फोम, कॉटन और काले रंग के कपड़े का प्रयोग किया जा रहा है। जल्द ही चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाकर इन्हें बेचा जाएगा। इसे बाजार से कम कीमत पर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.