Move to Jagran APP

Janta curfew: जंग-ए-कोरोना वायरस में घरों में सिमटा धनबाद, रात नाै के बाद जारी रहेगा जनता कर्फ्यू

कोरोना वायरस से जंग के लिए आज जनता कर्फ्यू है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग रात नाै बजे तक अपने घरों पर ही रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 07:16 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 01:47 PM (IST)
Janta curfew: जंग-ए-कोरोना वायरस में घरों में सिमटा धनबाद, रात नाै के बाद जारी रहेगा जनता कर्फ्यू

धनबाद, जेएनएन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जंग-ए-कोरोना वायरस में धनबाद की जनता भी कूद पड़ी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नाै बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इसे सफल बनाने के लिए धनबाद की जनता भी पूरे दिलो-दिमाग से जुट गई है। धनबाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों में सिमट गए हैं। रोजमर्रा की तरह बाहर निकलने के बजाय लोग घरों में रहकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपने-अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे सड़क, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे हर भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सन्नाटा पसर गया है। एक दम कर्फ्यू का आलम है। 

loksabha election banner

कोरोना वायरस से जंग के लिए आज जनता कर्फ्यू है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग अपने घरों में हैं। शाम पांच बजे वे अपने घरों की बॉल्कनी से ही तालियां व घंटा आदि बजाकर उन लोगों का अभिनंदन करेंगे जो कोरोना से जंग में शिद्दत से भूमिका निभा रहे हैं। धनबाद स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आम दिनों में धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। 

देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में प्रमुख एनएच- 2 (जीटी रोड) पर आम दिनों में गाड़ियों की कतार लगी रहती है। रविवार सुबह से ही वाहनों का परिचालन एकदम ठप है। दिल्ली और कोलकाता को जोड़ने वाले इस प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदपुर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

धनबाद शहर के बैंक मोड़ में आम दिनों में रेलम-पेल रहता है। यह धनबाद का व्यवसायिक केंद्र है। जनता कर्फ्यू के कारण एक भी दुकानें नहीं खुली हैं। पूरा इलाका सुनसान पड़ा है। 

रविवार को रात नौ बजे के बाद भी झारखंड में जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को इसे नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से बताने का निर्देश दिया। उन्होंने आशंका जताई कि रात नौ बजे के बाद लोग सड़कों पर निकल सकते हैं और कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने इसपर रोक लगाने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.