Move to Jagran APP

CBSE : 15 फरवरी से होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, प्रश्न पढ़ने को मिलेगा 15 मिनट का समय; जानें पूरी डेटशीट Dhanbad News

DBSE 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी। जबकि 22 फरवरी से 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 11:34 PM (IST)
CBSE : 15 फरवरी से होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, प्रश्न पढ़ने को मिलेगा 15 मिनट का समय; जानें पूरी डेटशीट Dhanbad News
CBSE : 15 फरवरी से होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षा, प्रश्न पढ़ने को मिलेगा 15 मिनट का समय; जानें पूरी डेटशीट Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2020 में होने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दिया है। 15 फरवरी से परीक्षाएं प्रारंभ होगी। 10वीं के परीक्षार्थियों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी। जबकि 22 फरवरी से 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होगी। इससे पहले 20 फरवरी को पेंटिंग की परीक्षा होगी। इसबार डेटशीट जल्दी जारी किया गया है। परीक्षाएं भी जल्दी खत्म हो रही हैं। 

loksabha election banner

प्रश्न पढऩे के लिए मिलेगा 15 मिनट 

परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका सुबह 10:15 बजे दी जाएगी और 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस बीच छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिलेगा। परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। हालांकि कुछ परीक्षा सेकंड सिटिंग में भी हैं, जो दोपहर 1:00 बजे से आयोजित की जाएगी। 

10वीं बोर्ड की डेटशीट 

  • तारीख   -  विषय 
  • 17 फरवरी  - होम साइंस 
  • 26 फरवरी  - इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज व लिट्रेचर 
  • 29 फरवरी - हिंदी कोर्स ए, ङ्क्षहदी कोर्स बी 
  • 04 मार्च - साइंस थ्योरी, साइंस प्रैक्टिकल 
  • 07 मार्च  - संस्कृत 
  • 12 मार्च - मैथ्स स्टैंडर्ड, मैथ्स बेसिक 
  • 18 मार्च - सोशल साइंस 
  • 20 मार्च - कंप्यूटर अप्लीकेशन 

12वीं बोर्ड की डेटशीट 

  • तारीख       - विषय 
  • 22 फरवरी - साइकोलॉजी 
  • 24 फरवरी - फिजिकल एजुकेशन 
  • 27 फरवरी - इंग्लिश इलेक्टिव व इंग्लिश कोर 
  • 28 फरवरी - उर्दू कोर एवं इलेक्टिव, संस्कृत कोर एवं इलेक्टिव 
  • 02 मार्च - फिजिक्स 
  • 03 मार्च - हिस्ट्री 
  • 05 मार्च - अकाउंट्स 
  • 06 मार्च - पॉलिटिकल साइंस 
  • 07 मार्च - केमिस्ट्री 
  • 13 मार्च - इकोनॉमिक्स 
  • 14 मार्च - बायोलॉजी 
  • 17 मार्च - मैथ्स 
  • 20 मार्च - ङ्क्षहदी कोर एवं इलेक्टिव 
  • 23 मार्च - जियोग्राफी 
  • 24 मार्च - बिजनेस स्टडीज 
  • 26 मार्च - होम साइंस 
  • 28 मार्च - बॉयोटेक्नोलॉजी 
  • 30 मार्च - सोशियोलॉजी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.