Move to Jagran APP

दामोदर नदी तेलमच्चो से चिटाहीधाम तक गूंजता रहा जय श्रीराम

महुदा- बरोरा- कतरास: घोड़ा- उंट के साथ वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते भक्तों की टोली। रथों पर व

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 02:35 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 02:35 AM (IST)
दामोदर नदी तेलमच्चो से चिटाहीधाम तक गूंजता रहा जय श्रीराम
दामोदर नदी तेलमच्चो से चिटाहीधाम तक गूंजता रहा जय श्रीराम

महुदा- बरोरा- कतरास: घोड़ा- उंट के साथ वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते गाते भक्तों की टोली। रथों पर विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां। महिला श्रद्धालुओं के सिर पर कलश। तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी से बरोरा के चिटाही तक सड़क पर भगवा ध्वज लिए राम भक्त। प्रभु श्रीराम की भक्ति से ओत प्रोत यह ²श्य बाघमारा विधायक ढुलू महतो के गांव चिटाही स्थित रामराज मंदिर के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक महोत्सव व श्रीराम महायज्ञ के निमित सोमवार को निकली कलश यात्रा का। नौ दिवसीय इस महोत्सव को लेकर निकली यात्रा की भव्यता ऐसी कि जिसका बखान करने में शब्द कम पड़ जाय तथा शोभा ऐसी कि पलक झपकना भूल जाय। सुबह होते ही रामभक्तों का रेला दामोदर नदी पहुंचने लगा। जैसे जैसे दिन चढता गया वैसे वैसे नदी पर लोगों की भीढ बढती गयी। दस बजे तक करीब तीस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे। नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। यज्ञ के मुख्य यजमान विधायक ढुलू महतो व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी को पंडित ने कलश में जलभरण कराया। हजारों महिलाओं के कलश में जलभरण कराया। करीब साढे सात बजे दिन में जल यात्रा शुरू हुई। घोड़ा व उंट की सवारी चल रही थी। विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी तथा रामनाम का पताका लिए महिला पुरूषों का हुजूम था। कलश लिए कुंआरी कन्याएं व महिलाएं चल रही थी। रामगढ व केरल की बाजा पार्टियों की धुन पर भक्तगण नाचते थिरकते चल रहे थे। छह ऩृत्य के कलकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों मंत्रमुग्ध कर रहे थे। जय श्रीराम के उदघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। रास्ते में सड़क की दोनों की तरफ लोगों की लंबी कतार रामभक्तों का हौसला बढा रही थी। दामोदर नदी से लेकर चिटाहीधाम तक तांता लगा हुआ था। अपराहण करीब तीन बजे तक सभी रामराज मंदिर पहुंच गए और मंदिर परिसर में कलश को विराजमान किया। इसके पूर्व सुबह करीब सात बजे यज्ञ मंडप मुख्य यजमान विधायक ढुलू महतो एवं धर्मपत्नी सावित्री, बड़े भाई राम महतो, लक्ष्मण महतो, भरत महतो आदि अपने पत्नी के साथ पूजा अर्चना किया। यात्रा का संचालन विधायक के भाई शत्रुघ्न महतो कर रहे थे। गोमिया विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक समरेश सिंह, मेयर शेखर अग्रवाल, रौशन लाल चौधरी, लक्ष्मण नायक, धर्मजीत सिंह, राजू खान आदि यात्रा में शामिल थे। ------------- नदी के तट चिटाही धाम तक कई जगहों पर आयोजक व स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल शर्बत की व्यवस्था की गयी थी। जगह जगह आयोजकों तथा सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने यात्रा में चल रहे भक्तों की प्यास बुझाने का काम किया। कोई हाथो में पानी की बोतल लिये था तो कोई सर्बत का ग्लास लिए आगवानी को आतुर दिख रहा था। =====================हर सड़क हर गली की मंजिल बनी दामोदर नदी व चिटाही, कतरास: सोमवार को बाघमारा क्षेत्र का नजारा कुछ ऐसा था कि मानो पूरे इलाके में आस्था की बयार बह रही है। सुबह चार बजे से ही नहा धोकर श्रद्धालुओं का जत्था दामोदर नदी के लिए चल पड़ा। हर गली सड़क में रामभक्तों का तांता लगा हुआ था। धीरे धीरे वहां पहुंचे रामभक्तों ने नदी का ²श्य ही बदल दिया। हजारों की भीड़ के बावजूद शांतिपूर्ण व वैदिक रीति से जलभरण कर यात्रा लंबी दूरी पैदल तय कर चिटाही रामराज मंदिर पहुंचा। ===================14 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल मंदिर पहुंचे हजारों लोग, कतरास: दामोदर नदी तेलमच्चो घाट से चौदह किलोमीटर पैदल चलकर रामराज मंदिर चिटाही धाम पहुंचे भक्तों का चेहरा प्रभु श्रीराम के दर्शन से ही खिल उठा। विधायक ढुल्लू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी यज्ञ स्थल पहुंचकर जल को रख माथा टेका। क्या बूढ़े और क्या बच्चे सभी के उमंग और जोश देखने लायक थी। मंदिर के सामने महाभंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों तक यहां भंडारा चलेगा --- =============== मेले कई तरह खेल तमाशा, बरोरा: मंदिर के पास मेला लगा हुआ है जहां मीना बाजार, स्वादिष्ट व्यंजजनों की दुकान तथा कई तरह के झूले और महिलाओं के सजने सवारने वाली वस्तुओं की दुकान तथा बच्चों के खेलने की समानों की दुकान लगाई गई है। ------ महायज्ञ को सफल बनाने में विधायक के भाई शत्रुघन महतो, सुरेश महतो, चंदन महतो, जेठु महतो, भोला नापित, गौरचंद बाउरी, जितेश रजवार, प्रेम नापित, काजल सिंह, अजय महतो, विनोद महतो, बिटटु सिंह, अमित सिन्हा, बलराम चौबे, सरोज विश्वकर्मा, बसंत राय, गुडू महतो, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश रवानी, प्रकाश नोनिया, धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, प्रभात मिश्र, टिकु तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, मटुक मिश्र सहित कई सक्रिय भागीदारी देखी गयी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.