Move to Jagran APP

धर्म विशेष के बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा, तनाव को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस Dhanbad News

धार्मिक स्थल से काफी दूर सड़क किनारे मार्ग निर्देशन बोर्ड लगा है। इस पर धार्मिक स्थल का नाम लिखा है। किसी ने अपने धर्म से जुड़े नारे को लिख डाला।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 12:21 PM (IST)
धर्म विशेष के बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा, तनाव को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस Dhanbad News
धर्म विशेष के बोर्ड पर लिखा धार्मिक नारा, तनाव को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस Dhanbad News

जामाडोबा, जेएनएन। डिगवाडीह मांझी बस्ती स्थित एक धार्मिक स्थल का मार्ग निर्देशित करने वाले बोर्ड पर शनिवार की रात शरारती तत्वों ने धर्म विशेष का नारा लिख दिया। इसपर रविवार सुबह लोगों की नजर पड़ी तो माहाैल गरमाने लगा। हालांकि पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए लोगों को समझाया। माहाैल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जोड़ापोखर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने रविवार की शाम शांति समिति की बैठक बुलाई है। 

loksabha election banner

धार्मिक स्थल से काफी दूर सड़क किनारे मार्ग निर्देशन बोर्ड लगा है। इस पर धार्मिक स्थल का नाम लिखा है। इस पर शनिवार की रात किसी ने अपने धर्म से जुड़े नारे को लिख डाला। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने नारे को मिटवा दिया। हालांकि इसके बावजूद धर्म विशेष के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते कराने में जुटी है। इस मामले में जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शरारती तत्व का काम है। पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.