Happy Birthday Narendra Modiji: BJP मना रही सेवा सप्ताह, महिला मोर्चा ने की मरीजों की सेवा Dhanbad News
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय के नेतृत्व में महिलाएं पीएमसीएच पहुंचीं। इस कार्यक्रम में धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
धनबाद, जेएनएन। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पीएमसीएच में मरीजों की सेवा की। मरीजों के बीच फल और पानी का वितरण किया गया। साथ ही उनसे पीएमसीएच में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी प्राप्त की।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय के नेतृत्व में महिलाएं पीएमसीएच पहुंचीं। इस कार्यक्रम में धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने घूम-घूमकर महिला और पुरूष वार्ड के मरीजों से मुलाकात की। फल और पानी देकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीता यादव, रूमकी गुप्ता आदि शामिल थीं।