Move to Jagran APP

Top Dhanbad News of the day, Tue, 14 September, 2019, किशोरी की मौत, लोक अदालत न्याय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म, दूसरे दिन भी पानी की किल्लत, भाजपा विधायक फिर पीएमसीएच में भर्ती, मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी

किशोरी की मौत। विवादों के निष्पादन से समरसता आएगी। झरिया में दूसरे दिन भी पानी की किल्लत। विधायक संजीव सिंह फिर से पीएमसीएच में भर्ती। मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:33 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 14 September, 2019, किशोरी की मौत, लोक अदालत न्याय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म, दूसरे दिन भी पानी की किल्लत, भाजपा विधायक फिर पीएमसीएच में भर्ती, मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी
Top Dhanbad News of the day, Tue, 14 September, 2019, किशोरी की मौत, लोक अदालत न्याय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म, दूसरे दिन भी पानी की किल्लत, भाजपा विधायक फिर पीएमसीएच में भर्ती, मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी

धनबाद, जेएनएन। तेतुलमारी में शनिवार को कोयले के मलबे में दबकर विनोद भुइयां की 12 वर्षीय बेटी कोमल की मौत हो गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि जितने ज्यादा विवादों का निष्पादन होगा, समाज में उतनी ज्यादा समरसता आएगी। माडा कर्मियों के हड़ताल के कारण झरिया में दूसरे दिन भी पानी की किल्लत रही। भाजपा विधायक संजीव सिंह को सीने में तेज दर्द के बाद शुुक्रवार की देर रात फिर से पीएमसीएच में भर्ती कराया है। आठवीं कक्षा के छात्र आकाश नाग को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत करना महंगा पड़ा।

loksabha election banner

ओवर वर्डेन के ढेर में दब किशोरी की मौत

तेतुलमारी में शनिवार को कोयले के मलबे में दबकर विनोद भुइयां की 12 वर्षीय बेटी कोमल की मौत हो गई। वह घटना के समय मलबे से कोयले निकालने का काम कर रही थी। परिजनों का कहना है कि वह जलावन के लिए कोयले निकाल रही थी।

लोक अदालत स्वच्छ-सुलभ न्याय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म

लोक अदालत स्वच्छ, सुलभ एवं स्वस्थ न्याय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। यहां ना कोई हारता है और ना ही कोई जीतता है। लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना है। इस महायज्ञ में सभी को अपनी आहुति देनी चाहिए। यह बातें शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने कही। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा विवादों का निष्पादन होगा, समाज में उतनी ज्यादा समरसता आएगी।

दूसरे दिन भी पानी के लिए झरिया हलकान

झारखंड मिनरल एरिया डवलपमेंट अथोरिटी (JMADA) जामाडोबा जल संयंत्र के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। हड़ताल के कारण झरिया और इसके आस-पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। इससे करीब 10 लाखों लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा हैं। माडा कर्मचारी छठवें वेतमान, एरियर और बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

विधानसभा से लौटते समय विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी

भाजपा विधायक संजीव सिंह को सीने में तेज दर्द के बाद शुुक्रवार देर रात पीएमसीएच में भर्ती कराया है। उनका कुशल-क्षेत्र जानने के लिए पीएमसीएच के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई। झरिया विधायक धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। वे शुक्रवार को अदालत की अनुमति से धनबाद जेल से झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रांची गए थे। लौटते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने जेल ले जाने के बजाय पीएमसीएच में भर्ती कराया।

मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत छात्र को पड़ा महंगा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलारपुर में आठवीं कक्षा के छात्र आकाश नाग को मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत करना महंगा पड़ा। प्रधानाध्यापक निताई चंद्र रविदास ने आकाश को कमरे में बंद करके पीट दिया। इतना ही नहीं, पारा शिक्षक विद्युत वरण सायरा ने आठवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं करने की धमकी भी दे दी। इसकी सूचना पर परिजन पंचायत के मुखिया विश्वरूप मंडल साथ शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे और परिसर में हंगामा किया। साथ ही प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.