करमा के उल्लास में डूबा कोयलांचल; प्रकृति प्रेमियों के थिरक रहे पांव, दमक रहे चेहरे Dhanbad News
सरायढेला में करमा गीत पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। ऐसा लगा मानो मंच पर झारखंड की लोक संस्कृति उतर आयी हो। कार्यक्रम के अंत में विजेता की घोषणा की गई।
धनबाद, जेएनएन। सरायढेला शिव मंदिर विकास समिति की ओर से रविवार को शिव मंदिर परिसर में रविवार को करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में करमा नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें धनबाद जिले के 36 जवैती दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया।
करमा गीत पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। ऐसा लगा मानो मंच पर झारखंड की लोक संस्कृति उतर आयी हो। कार्यक्रम के अंत में विजेता की घोषणा की गई। इसमें प्रथम लतुनडीह, द्वितीय एसएम क्लब महतो टोला और तृतीय पायदान पर स्टार क्लब लिपीडीह की टीम रही। विजेताओं को समिति की ओर से ट्रॉफी देकर हौसला बढ़ाया गया। साथ ही, महिला सशक्तीकरण सह प्रतिभा सम्मान का भी आयोजन किया गया।
सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए पार्षद मंजू देवी, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी, बॉबी कुमारी, पिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी रजवार समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर रेखा मंडल, गणपत महतो, राजेश मांझी, उमेश महतो, कमल महतो, निर्मल रजवार, ज्योति लाल महतो, खेदन महतो, इंद्रनारायण महतो व छोटू महतो मौजूद थे।