हैवी ब्लास्टिग से घर में गिरा पत्थर, दादी-पोते की जान बची
संस मुगमा ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोíसंग में रविवार को ब्लास्टिग के बाद पत्थर उ
संस, मुगमा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोíसंग में रविवार को ब्लास्टिग के बाद पत्थर उड़कर बंगाल-बिहार धौड़ा निवासी अभिजीत मुखर्जी के घर की छत को तोड़ते हुए अंदर जा गिरा। जिस घर में पत्थर गिरा, उसमें अभिजीत की मां तृप्ति मुखर्जी और पांच वर्षीय बालक जीत मुखर्जी बाल-बाल बच गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोíसंग बंद करा दिया है। आए दिन ब्लास्टिग से हो रहे नुकसान से बंगाल-बिहार धौड़ा के ग्रामीणों में ईसीएल प्रबंधन के प्रति आक्रोश है।
कापासारा आउटसोíसंग से महज 60 फीट की दूरी पर अभिजीत मुखर्जी का आवास है। रविवार दोपहर दो बजे आउटसोíसंग में ब्लास्टिग की गई। ब्लास्टिग का पत्थर इधर-उधर गिर रहा था। इसमें एक पत्थर अभिजीत के घर के एसबेस्टर छत को तोड़ते हुए घर में जा गिरा। उस समय के घर में अभिजीत की मां व उसका बेटा खाना खाने बैठे थे, संयोग अच्छा था कि पत्थर का टुकड़ा उन दोनों पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। पत्थर का टुकड़ा घर में रखे आलमीरा पर गिरा। इससे आलमीरा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके पूर्व भी सुरक्षा को ताक पर रखकर की गई ब्लास्टिग से कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई घरों में दरारें पड़ चुकी है। इसके कारण लोगों को अपने घरों में रहना मुश्किल हो गया है। यहां जब भी ब्लास्टिग होती है उस समय लोग अधिक खौफजदा रहते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व पत्थर गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हुआ था तथा दो लोग घायल हो गए थे। तब ईसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि पूरी सुरक्षा के साथ ब्लास्टिग की जाएगी। परंतु आज भी सुरक्षा की अनदेखी हुई। ब्लास्टिग के समय एक होमगार्ड जवान तैनात रहता है। साथ ही ब्लास्टिग का जो समय निर्धारित किया गया था। उसका भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ब्लास्टिग भी तय मानक से अधिक की जा रही है। ब्लास्टिग के दौरान अगल बगल में जाली नहीं लगाया जाता है। इसके कारण पत्थर का टुकड़ा उड़कर आसपास के घरों पर गिरता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त व डीजीएमएस को पत्र लिखा है।
60 फीट की दूरी पर बसा है बंगाल- बिहार धौड़ा : आउटसोíसंग कंपनी से महज 60 फीट की दूरी पर बंगाल-बिहार धौड़ा स्थित है। धौड़ा में करीब 60 आवास है। धौड़ा के काफी नजदीक होने के कारण ब्लास्टिग के समय आस पास के क्षेत्र में काफी कंपन होता है। इससे लोगों में भय बना रहता है।