Move to Jagran APP

40 साल पुरानी यादों में खो गए आइएसएल के विद्यार्थी

40 साल पुरानी यादों में खो गए आइएसएल के विद्यार्थी

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 11:57 PM (IST)
40 साल पुरानी यादों में खो गए आइएसएल के विद्यार्थी

आइएसएल झरिया 80 बैच के पूर्ववर्ती विद्याíथयों का मिलन समारोह

loksabha election banner

जासं, झरिया : इंडियन स्कूल ऑफ लर्निग कतरास मोड़ झरिया में शुक्रवार को वर्ष 1980 बैच के पूर्ववर्ती विद्याíथयों का मिलन सह शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता विजय कुमार बर्णवाल ने की। शिक्षक आरएन राम, जीएनपी सिन्हा, एसजे लाल, आर प्रसाद, एसके सिन्हा, हेमंत कुमार, दिनेश सिंह, भारत भूषण प्रसाद शिक्षिका रेखा प्रसाद आदि को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक-शिक्षिका ने कहा कि गुरु-शिष्य की यह कड़ी कभी नहीं टूटे। ऐसा प्रयास होना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि अच्छा कर्म करें। यही आपकी पूंजी है। कोशिश करें कि हमेशा सत्य बोलें। आपको अंदर से बहुत खुशी होगी। आप सब अब लगभग 50 की उम्र के आसपास या इससे अधिक हैं। अपने बच्चों को भी ऐसा ही मार्गदर्शन दें। अगर आपका बच्चा आपसे आगे निकल गया तो समझें आपका जीवन सफल हो गया। समारोह में जमशेदपुर से आई पूर्ववर्ती मेधावी छात्रा डॉ. नीलम सिन्हा को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। डॉ. नीलम ने कहा कि स्कूल की यादें कभी न भूल पाएंगे। यहां आने पर ऐसा लगा कि हम 14-15 साल के हो गये हैं। फिर से बचपन के दिनों में लौट आये हैं। समारोह के बाद पूर्ववर्ती विद्यार्थी अपने क्लास रूम में पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा किया, एक दूसरे से मिलें।

पूर्ववर्ती छात्र विजय बर्णवाल ने कहा कि 80 बैच के कई विद्यार्थी देश के बड़े-बड़े संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। कहा कि डॉ. मदनेश कुमार मिश्रा वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में हैं। अचानक मास्को की यात्रा के कारण वे नहीं आ पाये। पूर्ववर्ती छात्रा अनिता शर्मा के निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के विभिन्न जगहों से पूर्ववर्ती विद्यार्थी आये थे। मौके पर डॉ. वंदना वर्मा, इंदु राम, सरिता श्रीवास्तव, शिखा गौड़, संगीता अग्रवाल, ममता सेठी, अरुण सिंह, प्रभाष डोकानिया, उपेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, प्रभाष सुल्तानियां, धनेश दोषी, शशांक शेखर तिवारी, मनोज पांडेय, प्रवीण गोयल, संजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मनोज कारीवाल, रंजीत सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.