Move to Jagran APP

झाविमो ने लगाया आरोप- आउटसोर्सिंग पर कब्जा जमा रंगदारी वसूल रहे जनप्रतिनिधि Dhanbad News

झाविमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह लोहपिट्टी में हुआ। समारोह में दूसरे दलों से दर्जनों कार्यकर्ता झाविमो में शामिल हुए। जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने माला पहनाकर सबका स्‍वागत किया।

By Edited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:13 AM (IST)
झाविमो ने लगाया आरोप- आउटसोर्सिंग पर कब्जा जमा रंगदारी वसूल रहे जनप्रतिनिधि Dhanbad News
झाविमो ने लगाया आरोप- आउटसोर्सिंग पर कब्जा जमा रंगदारी वसूल रहे जनप्रतिनिधि Dhanbad News
संस, महुदा: झारखंड विकास मोर्चा कार्यकर्ता मिलन समारोह रविवार को लोहपिट्टी में हुआ। समारोह में दूसरे दलों से दर्जनों कार्यकर्ता झाविमो में शामिल हुए। मोर्चा नेता जिप सदस्य संतोष कुमार महतो ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यालय का उद्घाटन हुआ। संतोष ने कहा कि मोर्चा का मुख्य लक्ष्य यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। यहां के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधि को यहां के बेरोजगारों की कोई ¨चता नहीं है। उनका सिर्फ एक ही काम है कि आउटसोíसंग पर कब्जा जमा कर रंगदारी वसूलना है। कुछ युवा मजबूरी में काम करते हैं तो उसे भी आधा वेतन दिया जाता है और आधा वेतन अपने जेब में रख रहे हैं। बाघमारा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यहां जिसको विधायक से दुश्मनी है उसे झारखंड छोड़ना पड़ता है। संचालन अनुज ग्याली ने किया। मोर्चा में मधु गोप, अनादि माली, नेपाल महतो, अरुण राय, सुधीर धीवर, डानलु धीवर, साहेब साहनी, लक्ष्मन दसौंधी, राजेश महतो, देबू महतो, राजू अंसारी, रिदु राम, लुटु साव आदि शामिल हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.