Move to Jagran APP

बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर बराती वाहन पलटा, 18 जख्मी

संस बलियापुर बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर सिधियाटांड़ के पास शुक्रवार को एक बराती वाह

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:36 PM (IST)
बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर बराती वाहन पलटा, 18 जख्मी
बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर बराती वाहन पलटा, 18 जख्मी

संस, बलियापुर : बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर सिधियाटांड़ के पास शुक्रवार को एक बराती वाहन पलट गया। 407 वाहन बलियापुर की ओर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय महेंद्र मुर्मू को चिकित्सक ने एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गए।

loksabha election banner

बलियापुर सालपतरा गांव के नरसिंह मुर्मू की पुत्री अनिता मुर्मू की शादी गोविदपुर के बरवाअड्डा कर्मगढ़ा निवासी महादेव सोरेन के पुत्र शिवा सोरेन के साथ शादी हुई। गुरुवार की रात सालपतरा गांव में बरात आई थी। खानपान व शादी होने के बाद शुक्रवार की शाम चार बजे सालपतरा से दूल्हा-दुल्हन अलग वाहन व बराती 407 वाहन से बरवाअड्डा लौट रहे थे। बारातियों से भरा 407 वाहन असंतुलित होकर सिधियाटाड़ के पास सड़क किनारे पलट गया।

मौके पर बलियापुर थाना पुलिस के साथ मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष संजय महतो, मुखिया रफीक अंसारी सीएचसी पहुंचे। घायलों में मुनीर मुर्मू, सुखदेव मरांडी, रोहित टुडू, राहुल मुर्मू, तुलाराम मुर्मू, अमर टुडू, मधुसूदन सोरेन, किशन मुर्मू, दामोदर किस्कू, तुलसी मरांडी, बुद्धेश्वर टुडू, महेश्वर किस्कू, बंगाल किस्कू, राहुल टुटू आदि का इलाज बलियापुर केंद्र में किया। सभी खतरे से बाहर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.