शिबू सोरेन के नाती के हत्यारों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
राजगंज : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का नाती व सोनेत संथाल समाज के केंद्रीय महासचिव अनिल टुडू का छह व
राजगंज : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का नाती व सोनेत संथाल समाज के केंद्रीय महासचिव अनिल टुडू का छह वर्षीय पुत्र तन्मय के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध जताया। ग्रामीण हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
हाथ में जलती मोमबत्तियां लेकर सड़क उतरे ग्रामीणों के साथ झामुमो नेता व कार्यकर्ता भी शामिल थे। तन्मय के माता-पिता के अलावा दर्जनों महिला पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। पलटनटांड़ से कैंडल जुलूस निकला जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।
बता दें कि 27 नवंबर 2014 को पुलिस ने तनमय का शव उसके घर से कुछ दूरी पर डांढी चुंआ से बरामद किया था। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारे को नहीं ढूंढ पाई है। जुलूस में मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रभु महतो, पवन महतो, प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, करमचंद सोरेन, सीता देवी, आशा प्रिया, सोना कुमारी, मनसा राम मुर्मू, देवीलाल किस्कू आदि शामिल थे।