Shramik Special Train: तेलंगाना से 1056 प्रवासी पहुंचे बोकारो, घर पहुंचने की खुशी में खिला चेहरा
बोकारो रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें संबंधित जिलों में बसों पर बिठाकर भेजा गया।
By MritunjayEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 02:18 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 11:09 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। तेलंगाना के नागलपल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार की रात करीब 10:30 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में झारखंड के 1056 प्रवासी मजदूर सवार थे। इनमें सबसे अधिक 765 मजदूर गिरिडीह जिले के हैं। देवघर के 138 और बोकारो के 53 मजदूरों के सवार थे। इसके अलावा ट्रेन में झारखंड के जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार और पलामू के रहने वाले प्रवासी सवार थे।
बोकारो पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें संबंधित जिलों के बसों में बिठाकर भेजा दिया गया। यहां उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें