विज्ञान प्रदर्शनी के लिए धनबाद से 10 छात्रों का चयन, प्रोजेक्ट व मॉडल बनाने के लिए मिले 10-10 हज़ार Dhanbad News
विज्ञान प्रदर्शनी के लिए धनबाद से 10 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों के खाते में विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये राशि प्रोजेक्ट व आवागमन के खर्च के लिए भेज दी गई है।
धनबाद, जेएनएन। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सरकारी स्कूल और निजी स्कूल के बच्चों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हर साल इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। यह जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक निर्धारित है। धनबाद से 10 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित छात्रों के खाते में विभाग की ओर से 10-10 हजार रुपये प्रोजेक्ट और मॉडल के साथ आवागमन के खर्च के लिए राशि भेज दी गई है। इस संबंधित स्कूलों को शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई है या नहीं इसकी जानकारी 5 दिसंबर तक हर हाल में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अवश्य उपलब्ध करा दें। प्रदर्शनी की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
धनबाद एवं गोविंदपुर से तीन-तीन, झरिया से दो और बाघमारा व पूर्वी टुंडी से एक-एक छात्र का चयन हुआ है।
ये छात्र हुए हैं चयनित
- धनबाद : अंशु कुमारी गांधी स्मारक हाई स्कूल सिजुआ, चंदन कुमार एवं नितेश कुमार हाई स्कूल धनबाद।
- गोविंदपुर : काजल कुमारी वर्मा सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय, ज़ैनब खातून उत्क्रमित हाई स्कूल जामडीहा और मानसी रुज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।
- बाघमारा रोशन कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीहा।
- पूर्वी टुंडी : नीलम कुमारी मध्य विद्यालय मैरानवाटांड़।
- झरिया : ब्रिज किशोर पांडे झरिया गुजराती हिंदी हाई स्कूल और सत्यम पांडे डीएवी हाई स्कूल झरिया।