दावत देने निकला युवक का शव मिवा
मारगोमुंडा (देवघर) : थाना क्षेत्र के स्थित परसिया जोरिया के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक क
मारगोमुंडा (देवघर) : थाना क्षेत्र के स्थित परसिया जोरिया के समीप शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पचरूखी गांव निवासी नियाज अंसारी (32) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, थाना प्रभारी पीसी सिन्हा, एएसआइ रंजीत कुमार दलबल घटनास्थल पहुंचकर शव का मुआयना किया। मृतक के शरीर में कहीं भी जख्म का निशान नहीं पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। वहीं हत्या किसी अन्य स्थान पर किए जाने की भी बात पुलिस कह रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि साक्ष्य छिपाने की उद्देश्य से हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। वहीं शव मिलने की सूचना आसपास के इलाके में फैलते ही पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, जिला परिषद सदस्य अबू अख्तर, प्रमुख प्रतिनिधि शोराब अंसारी, रंजीत साह, बीस सूत्री अध्यक्ष गुलाब मंडल, मुखिया सोहन गोरी पोद्दार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है। घटना के संबंध में मृतक का भाई खजारुद्दीन अंसारी ने कहा कि वह गुरुवार को सुबह बाइक लेकर मां की 40 वां का दावत देने घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परसिया जोरिया के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। जब वह वहां पहुंचे तो भाई को मृत हालत में पाया। घटनास्थल से उसकी बाइक भी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का कुछ भी पता नहीं चला। भाई ने मृतक के किसी से दुश्मनी या विवाद होने की बात से भी इन्कार किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया है।