Move to Jagran APP

जमीन विवाद में युवक पर चार राउंड फायरिंग, हाथ में गोली लगने से लहूलुहान Deoghar News

नगर थाना क्षेत्र के खरवारी निवासी दिनेश महथा गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके हाथ में लगी।घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:39 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 12:39 PM (IST)
जमीन विवाद में युवक पर चार राउंड फायरिंग, हाथ में गोली लगने से लहूलुहान Deoghar News
जमीन विवाद में युवक पर चार राउंड फायरिंग, हाथ में गोली लगने से लहूलुहान Deoghar News

देवघर, जेएनएन। देवघर नगर थाना क्षेत्र के खरवारी निवासी दिनेश महथा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। जमीन विवाद में दिनेश को निशाना कर चार गोली चलाई गई। हालांकि संयोग से वह बच गया। सिर्फ एक गोली हाथ में लगी। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

नगर थाना क्षेत्र के खरवारी निवासी दिनेश महथा गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके हाथ  में लगी। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां घायल का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि युवक अपने बच्चे को विश्वेश्वरैया कॉलोनी स्थित एकलव्य स्कूल पहुंचने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने गोली चला दी। एक गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद हो हल्ला करते हुए भागने लगा। कुछ दूर तक गोली चलाने वाले युवकों ने उसका पीछा भी किया लेकिन हो हल्ला करने की वजह से सभी युवक फरार हो गए। इसी दौरान वह मंगल तालाब के समीप बाइक समेत गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर लाया गया। उधर, सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सदर पहुंचे। एसडीपीओ ने घायल से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि चमरीडीह स्थित खरीदे गए जमीन विवाद में युवक पर चार गोली चलाई गई है। एक गोली उसके हाथ में लगी। घटनास्थल से सभी खोखा बरामद कर लिया गया है। गोली मारने वालों का भी पता चल गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.