विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काली पूजा के दौरान पथरोल में लगेगा मेला

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 07:25 PM (IST)

संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र पाथरोल स्थित मंदिर में म

काली पूजा के दौरान पथरोल में लगेगा मेला
काली पूजा के दौरान पथरोल में लगेगा मेला

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र पाथरोल स्थित मंदिर में मां काली की विशेष पूजा होती है। पाथरोल में काली का जागृत मंदिर है। काली पूजा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार से जमे हुए हैं। पिछले दो दिनों से काली पूजा को लेकर बिहार बंगाल व झारखंड से हजारों हजार श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व दीप जलाने को लेकर पहुंच रहे हैं। यहां तीन दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है। मेला गुरुवार तक चलेगा। देवघर- मधुपुर मुख्य पथ पर यह काली मंदिर अवस्थित है। कार्तिक मास की रात काली माता का विशेष पूजा अर्चना की जाती है।