पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करें किसान
मधुपुर (देवघर) : कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं विकास भारती बिशुनपु
मधुपुर (देवघर) : कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित एवं विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित कृषि ¨सगल ¨वडो सेंटर मुख्यालय में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला लगी। इसकी अध्यक्षता प्रमुख बबीता देवी ने की। इसमें पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए किसानों को पेड़ पौधे लगाने व वनस्पति की सुरक्षा पर गहन परिचर्चा की गई।
इस अवसर पर ¨सगल ¨वडो सेंटर में पौधरोपण व प्रखंड समन्वयक रवि शंकर दास के निजी प्रयास से कुल 210 किसानों के बीच आम का पौधा बांटा गया। मौके पर मुखिया सुशील ¨सह, चंद्र किशोर दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुभाष कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार झा, पौधा संरक्षण पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार तिवारी, भुवन कुमार डे, गौतम कुमार यादव, किसान निर्मल कुमार दास, मिथलेश ¨सह, ज्योतिष चंद्र पांडे, आनंदी दास, मनोहर दास, रंजीत दास आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।